छत्तीसगढ़

CG Cabinet Minister List: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय किए गए, विजय को गृह और ओपी चौधरी को वित्त मंत्रालय मिला; देखें पूरी सूची

CG Cabinet Minister List: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय किए गए, विजय को गृह और ओपी चौधरी को वित्त मंत्रालय मिला; देखें पूरी सूची
x
CG Cabinet Minister List: विष्णु देव साय के मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह और ओपी चौधरी को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है।

CG Cabinet Minister List: विष्णु देव साय सरकार के मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह और ओपी चौधरी को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं डिप्टी सीएम अरूण साव पीडब्ल्यूडी, आरईएस और नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी मिली है।

विभाग आवंटन के कुछ दिनों पहले सीएम विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी। इसी बैठक में मंत्रियो के नामों पर मुहर लगाई गई थी, शुक्रवार को सभी मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित किए गए हैं। सीएम साय के पास 6 विभाग हैं, जबकि दोनों डिप्टी सीएम को भी अहम विभाग सौंपे गए हैं। आइए जानते हैं, किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है।

जानिए छत्तीसगढ़ में किस मंत्री को कौन-कौन से विभाग मिलें...

क्रमांकमंत्री का नामसौंपे गए विभाग
1

विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री

सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिगिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य जो किसी मंत्री को आवंटित न हो
2

अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विभाग

लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन
3

विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

4

बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति

5

राम विचार नेताम, मंत्री

आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण

6

दयाल दास बघेल मंत्री

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

7

केदार कश्यप, मंत्री

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

8

लखनलाल देवांगन, मंत्री

वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम

9

श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री

लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

10

ओ. पी. चौधरी, मन्त्री

वित्त, वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

11

श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, मंत्री

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

12

टंक राम वर्मा, मंत्री

खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन


Next Story