छत्तीसगढ़

CG : पिकअप और ऑटो की टक्कर में 4 लोगो की मौत 3 गंभीर

CG: 4 killed in a collision between a pickup and an auto, 3 serious
x
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर (Jagdalpur) में ऑटो की टक्कर एक पिकअप से हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए तो वहीं 3 लोगो की मौत हो गई।

Jagdalpur / जगदलपुर। देवड़ा साप्ताहिक बाजार जा रही सवारी से भरी आटो की टक्कर एक पिकअप से हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए तो वहीं 3 लोगो की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष की एक बच्ची तथा 2 महिलाएं शामिल हैं जो एक ही परिवार के हैं। सभी ऑटो सवार बाजार करने जा रहे थे। यह हादसा भानपुरी थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वही मामले के जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतकों को भी पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

ऑटो के उडे परखच्चे

मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो में सवार होकर 6 महिलाएं देवड़ा बाजार जा रही थीं। देवडा थाने से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर सामने से आ रहे पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।

घायल पहुंचे अस्पताल

बताया जाता है कि हादसे में मतीबाई कश्यप उम्र 50 वर्ष तथा सनी कश्यप उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वही जानकी कश्यप उम्र 15 वर्ष तथा सिवनी गांव की रहने वाली फूलमती मौर्य उम्र 22 वर्ष पुत्री लक्ष्मण मौर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीन घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में

मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को पहले तो भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जिसमें ऑटो चालक समेत दो महिलाएं शामिल हैं। जिनकी गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हे रेफर किया गया है। अभी भी घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story