छत्तीसगढ़

बम्लेश्वरी देवी से लौट रही कार पुल के नीचे गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

sidhi mp news
x
गाडी में सवार 7 अन्य बुरी तरह घायल हो गए हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी देवी का दर्शन कर लौट रहे कार सवार हादसे के शिकार हो गये। कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में घटना स्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को रायपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

रात के समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार डोगरगढ़ में विराजमान मां बम्लेश्वरी देवी का दर्शन करने गये लोग रात के समय वापस आ रहे थे। वह जैसे ही उरला दामाद पारा नाले के पास पहुंचे कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। चालक कार को नियंत्रित न कर सका और वह पुल के नीचे जा गिरी।

तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कार पुल के नीचे गिर जाने से उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वही जानकारी के बाद घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है। बताया जाता है कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के गिरने के बाद उसमें सवार सभी लोग फंस गये थे। मार्ग में चल रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी तब जाकर लोगों को कार से बाहर निकाल गया।

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story