छत्तीसगढ़

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 24 जवान शहीद, 15 जवान लापता

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र तर्रेंम थाना क्षेत्र के जोन्नागुड़ा के पहाडों में नक्सलियों से हुई मठभेड़ में 24 जवान शहीद हो गये हैं तो वही 15 जवानो के लापता होने की जानकारी मिल रही है। जोन्नागुड़ा के पहाडी इलाके में शनिवार से चल रही है। बताया जाता है कि नक्सली जवानों के जंगल में घेरकर आक्रमण कर दिया था। वही जवानों के मदत के लिए बैकअप पार्टी भेजी गई है। 

डीजीपी ने दी जानकारी

पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि नकसलियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, बस्तरिया बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स के दो हजार जवानों ने शुक्रवार रात को कार्रवाई शुरू की। शनिवार को हमारे जवान नक्सलियों बनये घेरे में फंस गये और 700 जवानों को घेरकर तीन ओर से फायरिंग की।

मुठभेड़ में नक्सलियों के बनाये चक्रव्यूह में फंस जाने से 24 करीब जवान शहीद हो गये हैं तो वही 15 से ज्यादा जवान लापता है। जिनकी तलाश के लिए एक्ट्रा फोर्स भेजी गई है। वहीं घायल हुए 30 जवानों का इलाज किया जा रहा हैं। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

15 नक्सली भी मारे गये कई घायल

बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना स्थल की सर्चिंग में एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। साथ ही आईजी द्वारा दावा किया गया है कि कम से कम 15 नक्सली मारे गए हैं। तो वही कई के घायल होने की प्रवल सम्भावना है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

घटना की जानकारी होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी हैं। उन्होेने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

वहीं, देश के गृहमंत्री अमित शाह तथा सीएम भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया हैं। साथ ही कहा कि वह इस दुख की घडी में जवानों के परिजनों के साथ हैं।

Next Story