क्राइम: खुद को मरा साबित करने के लिए कर दी 3 लोगों की हत्या, पढ़ें रूह कंपा देने वाली पूरी वारदात
भिलाई। आरोपित ने खुद को मरा साबित करने पूरा प्लान रचा था। इसके लिए उसने क्राइम पेट्रोल सहित कई थ्रीलर फिल्में देखी थी। पहली पत्नी से रोजाना की खटपट से छुटकारा पाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था। आरोपित रवि शर्मा मूलतः बिहार का रहने वाला है। धनबाद के संगीत शर्मा से उसकी 2005 में शादी हो चुकी है। आरोपित के दो बच्चे भी हैं। 2015 में आरोपित बढ़ई के काम के लिए रायपुर आया था। यहीं उसकी मुलाकात भिलाई निवासी मंजू सूर्यवंशी से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ। 2017 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को पता चला कि दोनों पहले से शादीशुदा है। शादी के कुछ दिन बाद घर खर्च को लेकर दोनों में खटपट होने लगी। रोजाना के विवाद से तंग आकर रवि शर्मा ने पत्नी की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसे परिजात कालोनी तालपुरी का माहौल उचित लगा। उसने धीरे-धीरे मौत का सामान इकट्ठा करना शुरू किया, जिसमें टेप, नींद की गोली, लकड़ी के गुटखे आदि शामिल है।
आरोपित ने खुद को मरा साबित करने के लिए सिविक सेंटर शराब भट्टी में अपने कदकाठी के एक व्यक्ति की तलाश की। दिमागी रूप से डिस्टर्ब आशीष नगर रिसाली निवासी एन राजू को शराब पिलाने के बहाने अपने घर ले गया। उसे नींद की गोली मिली शराब पिलाया। राजू के बेसुध होने के बाद उसके मुंह पर टेक चिपका दिया। दम घूटने से राजू की मौत हो गई। उसके बाद उसे गैस चूल्हे तथा लकड़ी के गुटखे से जला दिया। यह सब उसने अपनी पत्नी मंजू के सामने किया। बदहवाश मंजू को उसने धोखे से नींद की गोली मिला पानी पिला दिया।
बेसूध मंजू को भी उसने मुंह पर टेप चिपकार मार दिया। घर को ब्लास्ट करने का प्लान फेल होने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए दरवाजे पर संजय देवांगन आर्मी के नाम से चिट्टी लिखी। जाते-जाते रोती बच्ची को भी गला दबाकर मार दिया। पत्नी के मोबाइल से सास को फोन कर दामाद व बेटी के जलने की खबर दी। अपनी पहली पत्नी के पास राऊरकेला भागते समय हमसफर एक्सप्रेस में पकड़ा गया।