छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जैन मुनि तरूण सागर महाराज के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:59 AM GMT
रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जैन मुनि तरूण सागर महाराज के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सुप्रसिद्ध जैन मुनि तरूण सागर महाराज के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि मुनि तरूण सागर महाराज ने अपने ‘ कड़वे वचनों‘ के माध्यम से देश, दुनिया और सम्पूर्ण मानव समाज को नैतिकता के रास्ते पर चलने और प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक तथा पारिवारिक जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी। डॉ. रमन सिंह ने कहा - मुनि तरूण सागर महाराज अपने प्रवचनों को भले ही ‘कड़वे वचन’ कहते रहे, लेकिन सच तो यह है कि उनके कड़वे वचनों पर आधारित प्रवचनों में श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर देने की मिठास भरी ताकत थी। सिर्फ 51 वर्ष की अल्प -आयु में ही उनके निधन से हम सब स्तब्ध और शोक संतप्त हैं। डॉ. रमन सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि जैन मुनि तरूण सागर महाराज का आज तड़के लगभग 3.30 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके के कृष्णा नगर में निधन हो गया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story