
विधानसभा निर्वाचन 2023: मऊगंज में 227888 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
Rewa Riyasat
2023-10-18 13:48:59

x
रीवा. विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए तैयारियाँ की जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है।
इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 मऊगंज में कुल दो लाख 27 हजार 888 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें एक लाख 18 हजार 883 पुरूष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख नौ हजार चार है। थर्ड जेंडर का एक मतदाता है।
विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं की संख्या 8 हजार 141 है। विधानसभा क्षेत्र में 578 दिव्यांग तथा चार हजार 179 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इन्हें मतदान की सुविधा देने के लिए 251 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान 17 नवम्बर को कराया जाएगा।
Next Story




