भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट : 163 के स्कोर... ... IND Vs AUS 3rd Test Day 2 LIVE: 163 रन में सिमटी भारत की दूसरी पारी, लायन ने 8 विकेट लिए; ऑस्ट्रेलिया को 76 का टारगेट

Rewa Riyasat
2023-03-02 11:35:16.0

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट : 163 के स्कोर पर ऐसे गिरे भारत का विकेट

  1. पहला : शुभमन गिल आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और नाथन लायन की बॉल मिस कर गए। बॉल ने स्टंप को हिट किया।
  2. दूसरा : नाथन लायन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को LBW कर दिया।
  3. तीसरा : मैथ्यू कुहनेमन ने विराट कोहली को LBW कर दिया।
  4. चौथा : रवींद्र जडेजा नाथन लायन का तीसरा शिकार बने। उन्हें लायन ने LBW कर दिया।
  5. पांचवां : स्टार्क की बॉल पर उस्मान ख्वाज ने अय्यर का शानदार कैच पकड़ा।
  6. छठा : श्रीकर भरत को लायन ने बोल्ड कर दिया।
  7. सातवां : नाथन लायन ने अश्विन को LBW कर दिया।
  8. आठवां : स्टीव स्मिथ ने लायन की बॉल पर पुजारा का गजब का कैच पकड़ा।
  9. नौवां : उमेश यादव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट में कैमरून ग्रीन के हाथों कैच हुए।
  10. दसवां : मोहम्मद सिराज को नाथन लायन ने बोल्ड कर दिया। 
Next Story