बिज़नेस

अंतिम संस्कार की ये दांस्ता सुन रह जाएंगे हैरान, शव के किए जाते है छोटे-छोटे टुकड़े

अंतिम संस्कार की ये दांस्ता सुन रह जाएंगे हैरान, शव के किए जाते है छोटे-छोटे टुकड़े
x
मौत जीवन का सबसे बड़ा सत्य है। संसार में जो पैदा हुआ है उसकी मौत निश्चित है। हमारे सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सबको पवित्र मानते हुए उसकी सम्मान पूर्वक विदाई की जाती है।

मौत जीवन का सबसे बड़ा सत्य है। संसार में जो पैदा हुआ है उसकी मौत निश्चित है। हमारे सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सबको पवित्र मानते हुए उसकी सम्मान पूर्वक विदाई की जाती है। जीव का यह अंतिम संस्कार भी कहलाता है। लेकिन बात अगर विश्व स्तर की करें तो पता चलता है कि कई जगह है शव के साथ ऐसी दुर्दशा की जाती है जिसे देखने के बाद शायद आपकी रूह कांप जाए। अगर आप वहां मौजूद हो तो शायद परिजनों को दुष्ट मानते हुए उनकी पिटाई भी कर दें। लेकिन यह वहां की परंपरा है। इसे नकारा नहीं जा सकता वह अपनी परंपरा के अनुसार ही मृतक का अंतिम संस्कार मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं। आइए जाने कहां किस तरह से किया जाता है मृतक का अंतिम संस्कार।

शव के कर दिए जाते हैं टुकड़े

यह बड़ी अजीब परंपरा है। यह भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में बौद्ध संप्रदाय के लोग सब के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें गिद्धों को खिला देते हैं। इस परंपरा का नाम स्काई बुरियल है। माना जाता है कि यह आसमान में किया गया अंतिम संस्कार है। गिद्ध मृतक के शव को खाकर उसे स्वर्ग पहुंचा देते हैं।

पारसी समुदाय के लोग टावर आफ साइलेंस में सबको ऊंचाई पर लटका कर गिद्ध को खिला देते हैं। भारत पर भी मुंबई जैसे बड़े शहर में टावर आफ साइलेंस बना हुआ है।

मृत्यु के बाद नहीं रोते लोग

इंडोनेशिया में किस भी अपने की मौत के बाद वहां रोने की परंपरा नहीं है। लोगों का मानना है कि जीव अमर है। मृत्यु नहीं हुई है इसलिए रोना उन्हें कष्ट पहुंचाने के बराबर है। माना जाता है कि मृतक सो रहा है।

चट्टानों पर लटकाया जाता है शव

बात अगर फिलीपींस की करें तो यहां मृत्यु के बाद शव को किसी ऊंचे चट्टान पर ताबूत सहित लटका दिया जाता है। वहां की मान्यता है कि ऊंचे चट्टान पर लटका देने से आत्मा सीधे स्वर्ग में जाती है।

घर में करते हैं दफन

दक्षिण मेक्सिको में परिजन की मौत के बाद उसे घर पर ही दफना दिया जाता है। लोगों का मानना है कि वह अभी भी हमारे साथ है और हम उसके साथ रहे इसलिए ऐसा किया जाता है। वही गरीबी तथा पैसे की कमी को भी कारण माना गया है।

मौत के बाद जोर-जोर से चिल्लाते हैं परिजन

वियतनाम में मौत के बाद एक अलग ही परंपरा है। यहां मृत्यु के बाद मृतक के शव के पास खड़ा होकर मृतक का बड़ा बेटा या बड़ी बेटी जोर-जोर से चिल्लाते हैं। साथ में मृतक के कपड़े हाथ में लेकर हवा में लहराते हैं। मान्यता है कि वह आत्मा को पुकारते हैं कि वह वापस आ जाए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story