बिज़नेस

घर में रखे तवे के मामले में आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानिए!

घर में रखे तवे के मामले में आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानिए!
x
घर में रोटी बनाने के लिए उपयोग होने वाला तवा केवल रोटी बनाने के काम मे नहीं आता।

घर में रोटी बनाने के लिए उपयोग होने वाला तवा केवल रोटी बनाने के काम मे नहीं आता। अगर इसका वास्तु शास्त्र के हिसाब से उपयोग किया जाए तो यह रोटी बनाने का तवा घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। कहां तो यह भी जाता है कि अगर तवा के रखरखाव में गलतियां की जाती हैं तो जीवन में कई तरह के संकट आ सकते हैं। सदैव तवा को रखने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

आइए जाने विशेष बातें

  1. रोटी बनाने के पहले हमेशा तवे पर नमक छिड़क देना चाहिए और पहली रोटी गाय के लिए निकाल दे। वही आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं होती।
  2. तवा में रखकर भोजन नहीं करना चाहिए। न तो इस पर रोटी रखकर भोजन करें न ही अन्य सामग्री रखकर खाएं। दवा का उपयोग बर्तनों को ढकने में भी न करें।
  3. रात को भोजन बनाने के पश्चात तवा को अवश्य साफ करके रख देना चाहिए। अगर जूठा तवा घर में रखा रहता है तो इससे दरिद्रता आती है। कहा गया है लक्ष्मी भी नाराज होती हैं।
  4. कहा गया है कि खाना बनाने के बाद तवा को साफ कर खुली जगह में नहीं रखना चाहिए। खुली जगह का अर्थ है जहां आने जाने वालों की नजर पड़ जाए वह खुली जगह है। ऐसी जगह में रखने से परहेज करना चाहिए अन्यथा अशुभ परिणाम सामने आते हैं।
  5. तबा और कढ़ाई को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि होती है।
  6. गर्म तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब गर्म तवा में पानी डाला जाता है उस समय झनझनाहट की आवाज होती है। ऐसे में घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story