बिज़नेस

Government Scheme: सरकार की इस योजना से मालामाल हो रहीं गांव की महिलाएं, फटाफट से चेक करें क्या है स्कीम?

Government Scheme
x
Government Scheme: कृषि के साथ पशुपालन का कार्य किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा है।

Goat Bank Scheme: कृषि के साथ पशुपालन का कार्य किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार प्रदेश की गरीब खेतिहर महिलाओं के लिए बकरी बैंक योजना (Bakri Bank Yojana) संचालित कर रही है। इस बकरी बैंक योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। क्योंकि बकरी एक ऐसा जानवर है जो कम खर्च पर ज्यादा प्रॉफिट देती है।

Goat Bank Scheme Maharashtra / Bakri Bank Yojana

क्या है बकरी पालन योजना

बकरी पालन योजना (Bakri Palan Yojana Maharashtra) को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐ विशेष योजना संचालित कर रही है। सरकार चाहती है कि बकरी पालन व्यवसाय (Goat Rearing Business) को बढ़ावा दिया जाए। जिससे गांव में रहने वाले लोगों की माली हालत सुधरे। इसीलिए सरकार बकरी बैंक योजना चला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को कम मूल्य पर बकरी उपलब्ध करवाई जाती है।

बकरी का पालन करने के लिए उसकी देखरेख करने के लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें बकरी के रखरखाव, उसके खानपान से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है। बताया गया है कि बकरी अचानक से बीमार हो जाती है ऐसे में पलाकों के उसके लक्ष्ण जानना आवश्यक है। बकरी में बीमारे के प्रारंभिक लक्षण दिखते ही अगर उसका उपचार करवाया जाये तो समय पर उन्हे स्वस्थ किया जा सकता है।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए बताया गया है कि महिलाएं अपने नजदीकी सहकारी बैंक में जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित बैंक कार्यवाही करते हुए महिलाओं को बकरी उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए बताया गया है कि बैंक 2000 में एक गर्भवती बकरी उपलब्ध करवाएगी।

जानकारी के अनुसार बैंक द्वारा एक शर्त महिलाओं के लिए रखी गई है। जिसमें बताया गया है कि बकरी का कुनबा बढ़ने पर बकरी का बच्चा और दो हजार रुपए जमा करने पड़ते हैं। इसके बाद बकरी महिला के नाम पर हो जाएगी।

बैंक के नियम के अनुसार 40 महीने के अंदर इस योजना को प्राप्त करने वाली महिला को चार बकरी के बच्चे बैंक को देने होंगे। इसके बाद ही बकरी पर पूरा अधिकार उस महिला का होगा। अगर इस शर्तो को पूरा नहीं किया जाता तो बकरी पर बैंक का अधिकार माना जाता है।

Next Story