बिज़नेस

Women Empowerment: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बेस्ट है ये योजनाएं, ऐसे उठाएं लाभ!

Women Empowerment: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बेस्ट है ये योजनाएं, ऐसे उठाएं लाभ!
x

Women Empowerment

महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाकर खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है.

महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध शाली बनाने के लिए प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं संचालित की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। कई ऐसी योजनाएं हैं जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपना उद्योग लगाकर काफी पैसा कमा सकती हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व समाज में पुरुष के बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

कई हैं योजनाएं

महिलाओं की तरक्की को ध्यान में रखते हुए संचालित योजनाओं के बारे में आज चर्चा कर रहे हैं। आज हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना तथा प्रधानमंत्री समर्थ योजना के बारे में जानकारी दे रहे है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

यह एक ऐसी योजना है जिसे अपनाकर महिलाएं अपनी बच्चियों को समाज में सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार देती है। सरकार का मानना है शिक्षा सबका अधिकार है। बेटियों के जीवन की रक्षा करना और उन्हें मुफ्त शिक्षा देना सरकार का धर्म है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बोटियों को शिक्षा देने का अधिकार देता हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

कन्या समृद्धि योजना छोटी बच्चियों को 10 साल के होने पर इस योजना से जोड़ दिया जाता है। उन्हें शिक्षित किया जाता है साथ ही शादी की आयु होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का शुभारंभ वर्ष 2015 में किया गया।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

गांवों एवं शहरों में निवास करने वाली गरीब महिलाओं के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना

इस योजना के माध्यम से सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना से जोड़ने पर गर्भवती महिलाओं को प्रशिक्षित नर्स की देखरेख में प्रसव का कार्य होना निश्चित किया जाता है। साथ ही उचित पोषण प्रदान करने के लिए कुछ राशि भी दी जाती है।

फ्री सिलाई मशीन योजना

फ्री सिलाई मशीन योजना से जुड़ने पर गरीब महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जाती है। सरकार का मानना है की मशीन उपलब्ध हो जाने के पश्चात महिलाएं अपने घर में रहते हुए सिलाई कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकती हैं। इसके लिए महिला की उम्र 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

महिलाओं को सशक्त बनाने संचालित हैं कई योजनाएं, जाने कैसे उठाएं उनका लाभ

महिलाओं को समर्थवान बनाने के लिए की सरकार योजना को संचालित कर रही है। इस योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं को नई नई जानकारी दी जाती हैं। इन जानकारियों के माध्यम से महिलाएं अपने खुद का व्यवसाय खड़ा आत्मनिर्भर बन सकती हैं सरकार इसके लिए नियमानुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाती है।

Next Story