बिज़नेस

अगले जन्म में आप महिला बनेगे या पुरुष, इस तरह जानिए!

अगले जन्म में आप महिला बनेगे या पुरुष, इस तरह जानिए!
x
कर्म और आचरण के आधार पर होने वाला अगला जन्म तय होता है.

धर्म-पुराण। जन्म लेने वालों की जैसे-जेसे उम्र बढ़ती है उनमें यह जानने की उत्सुकता रहती है कि अगले जन्म में वे किस योनी में जाएगे। हमारे धर्म-पुराणों में इसकों लेकर कुछ बातें भी बताई गई हैं। महापुराण- गरूण पुराण आदि धर्म गंथों में यह बताया गया है कि मनुष्‍य के हर कर्म का लेखा-जोखा होता है। जो न केवल उसके पाप-पुण्‍य का निर्धारण करते हैं, बल्कि मरने के बाद मिलने वाली सजा और अगले जन्‍म की योनि तक के बारे में बताते हैं।

कार्य व्यवहार बताता है पुरुष होगे या महिला

अगला जन्म किस योनी में होगा, मनुष्‍य बनेंगे या पशु, कीड़े-मकोड़े. यदि इंसान बनेंगे तो महिला के रूप में जन्‍म लेंगे या पुरुष के रूप में। इस बारे में गरुड़ पुराण में बताया गया है कि यदि पुरुष अक्‍सर महिला की तरह व्‍यवहार करे. ऐसा आचरण करे जो महिलाओं को करना चाहिए तो पुरुष की आत्‍मा अगले जन्‍म में महिला के रूप में जन्‍म लेती है।

इसी तरह यदि किसी पुरुष की मरते समय आसक्ति किसी महिला में है, तो वह अगले जन्‍म महिला के रूप में पैदा होता है। इसलिए धर्म-पुराणों में मरते समय भगवान का नाम जपने की सलाह दी जाती है, ताकि व्‍यक्ति जन्‍म-मरण के इस चक्र से ही बाहर निकल जाए और भगवान के चरणों में स्‍थान पाए।

इतना ही नहीं यदि कोई व्‍यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष, वह पशुवत व्‍यवहार करे तो वह अगले जन्‍म में जानवर के रूप में जन्‍म लेता है।

नोट- यहाँ दी गई जानकारी सामान्य मान्याताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Next Story