बिज़नेस

Indian Rupees Coin In Hindi 2023: बंद हुआ 5 रुपए का सिक्का? फटाफट जाने इसके पीछे की वजह

Indian Rupees Coin In Hindi 2023
x

Indian Rupees Coin In Hindi 2023

Old Coin News: 5 रुपए का पुराना सिक्का बाजार में कम ही दिखता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार ने पुराने 5 रुपए के सिक्के को बंद कर दिया है।

Indian Rupees Coin In Hindi 2023: 5 रुपए का पुराना सिक्का बाजार में कम ही दिखता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार ने पुराने 5 रुपए के सिक्के को बंद कर दिया है। सिक्के का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सिक्का बंद करने के कारण लोगों के समझ में नहीं आ रहे थे। आखिर इतनी महत्वपूर्ण मुद्रा का सिक्का क्यों बंद कर दिया गया। पुराना सिक्का देखने में जितना सुंदर लगता था उसी हिसाब से इसका उपयोग भी हो रहा था। आइए जाने आखिर सरकार ने पुराने 5 रुपए के सिक्के का निर्माण क्यों बंद कर दिया।

आइए जाने क्या है कारण

5 रुपए का पुराना सिक्का सरकार ने बंद कर दिया है। 5 रुपए के इस पुराने सिक्के की बनावट को देखें तो यह एक मोटा आकार का हुआ करता था। लेकिन इन दिनों बाजार में यह सिक्का बड़े मुश्किल से दिखता है। क्योंकि सरकार ने इसका निर्माण बंद कर दिया है। इसके पीछे सरकार ने ठोस वजह बताई है।

सरकार का कहना है कि 5 रुपए के सिक्के के निर्माण में मेटल का जितना उपयोग होता है वह 5 रुपए की कीमत से ज्यादा का है। ऐसे ही अपने तस्कर 5 रुपए के सिक्के को एकत्र कर इसकी तस्करी कर रहे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी केंद्र सरकार को हुई 5 रुपए के इस सिक्के का निर्माण बंद करते हुए अन्य छोटे और पतले 5 रुपए के सिक्के जारी किए गए।

बनाया जाता था ब्लेड

जानकारी के अनुसार इस पुराने 5 रुपएके मोटे सिक्के को तस्कर इकट्ठा कर बांग्लादेश भेज रहे थे। बांग्लादेश में इस 5 के सिक्के से ब्लड का निर्माण किया जाता। जाकर एक 5 के सिक्के को गलाकर 12 रुपए कीमत का ब्लड तैयार किया जाता। ऐसे में 5 रुपए के 1 सिक्के से दोगुनी से ज्यादा की कीमत की ब्लेड बन रही थी।

ऐसे में सरकार ने निर्णय लेते हुए 5 रुपए के सिक्के का निर्माण बंद कर दिया। साथ ही अब जिन 5 के सिक्के का निर्माण किया जा रहा है उसमें पुराने पांच के सिक्के के मेटल का उपयोग नहीं हो रहा।

Next Story