
Why Adani Enterprises Going Up: अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर ऊपर क्यों जाने लगे?

Why Adani Enterprises Going Up: लगातार 13 दिनों के गिरवाट के सिलसिले के बाद अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Enterprises के शेयर ऊपर चढ़ रहे हैं. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार को 15% तक बढ़ गए. सुबह 11 बजे शेयर की कीमत 223.50 रुपए की तेजी के साथ ऊपर चढ़ा और 1796.95 रुपए तक पहुंच गया. उधर Adani Ports के शेयर भी 8% तक ऊपर उठ गए.
Adani Transmission और Adani Wilmar में 5% की ग्रोथ हुई. Adani Green भी 2% ऊपर चढ़ा, जबकि अडानी ग्रुप की ACC, Ambhuja में भी 3% की बढ़त देखि गई. वहीं Adani Total Gas और Adani Power 5% और 0.5% नीचे चल रहे हैं.
अडानी शेयर ऊपर क्यों जा रहे हैं
Why Adani Going Up: दुनिया के दुसरे सबसे अमीर इंसान होने के बाद टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर होना, गौतम अडानी ने ये बदलाव कुछ दिनों में ही देख लिया। गौतम अडानी को नीचे जाते देख भारत का मीडिया और लोग बहुत खुश हुए. ऐसे में जाहिर है कि अडानी शेयर्स को तेजी से दोबारा बढ़ते देख लोगों को हैरानी हुई है. Hindenburg का असर अब कम होने लगा है.
दरअसल अडानी के ऊपर चढ़ने की वजह सोमवार को हुए 9 हज़ार करोड़ के लोन पेमेंट के भुगतान की वजह से हो रहा है. अडाणी ग्रुप के प्रमोटर्स ने सोमवार को 1.1 बिलियन डॉलर ( करीब 9 हजार करोड़ रुपए) के लोन का पेमेंट समय से 19 महीने पहले ही कर दिया था। इसका असर आज अ़डाणी ग्रुप के स्टॉक्स पर भी देखने को मिल रहा है।
विपक्ष अभी भी JPC की जिद पर अदा है
देशभर में गौतम अडानी के खिलाफ मुहीम शुरू की गई है. भारत के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हो रहा होगा जब किसी इंडस्ट्रियलिस्ट के खराब वक़्त की वजह उसी देश के नागरिक बन रहे हैं. अडानी को विपक्ष ने घोटालेबाज करार दे दिया है. और JPC की मांग की जा रही है.




