बिज़नेस

किस देश के पास है सबसे ज़्यादा सोना, भारत का स्थान जानकर आपको दुःख होगा

किस देश के पास है सबसे ज़्यादा सोना, भारत का स्थान जानकर आपको दुःख होगा
x
Which country has the most gold: वैसे देखा जाए तो सोना सिर्फ एक मेटल ही तो है इसे इतना कीमती हम इंसानों ने ही तो बनाया है

Which country has the most gold: दुनिया का हर एक देश सोना यानी के Gold के पीछे पगलाया है। कभी भारत भी सोने की चिड़िया कहा जाता था जिसके पंख मुग़लों और अंग्रेजों ने काट कर उस चिड़िया की बिरियानी बना डाली। खैर किसी भी देश की अमीरी वहां की अर्थव्यवस्था पर निर्भर तो करती है लेकिन किसके पास कितना गोल्ड है ये भी मैटर करता है।

सबसे ज़्यादा सोना किस देश के पास है

अमेरिका:दुनिया में सबसे ज़्यादा सोना USA के पास मौजूद है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ने US बुलियन डिपॉज़िटरी में अपने सोने का भंडार किया है। आपको बता दें कि अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोना है जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है।

जर्मनी: सोने के भंडार के मामले में जर्मनी दूसरे नंबर पर है। जहां इस देश के पास 3,362.4 टन सोना है। जर्मनी में सोने का भंडार फ्रैंकफ्रंट में ड्यूश बुसेन्डबैक और अमेरिका के फेडरल बैंक और लंदन के बैंक ऑफ़ इंग्लॅण्ड में रखा हुआ है।

इटली: इटली दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जिसके पास सबसे ज़्यादा सोना है। इटली के पास 2,451,8 टन सोना है। यह भंडार सोने की सिल्लियों के रूप है। बैंक ऑफ़ इटली सोने के भंडार की सुरक्षा करता है।

फ़्रांस: फ़्रांस हमेशा संकट के वक़्त सोना बेचकर देश को संभालता है। यह दुनिया का ऐसा चौथा देश है जिसके पास सबसे ज़्यादा सोना है। फ़्रांस के पास 2,435.7 टन सोना है।

रूस: पिछले सात साल से रूस के पास 2,299.9 टन सोना है। रूस अपने भंडार को बढ़ाने के लिए सोना खरीदता रहता है। सोने के भंडार के मामले में रूस पांचवे नंबर पर है

चीन: चीन के पास करीब 1,948.3 टन सोना है। और चीन इसी के साथ पूरी दुनिया में छठें नंबर पर है। चीनी सरकार हर महीने अपना भंडार बढ़ाने के लिए सोना खरीदती है।

स्विट्ज़रलैंड: इस देश के पास 1,040.0 टन सोना है। दुसरे विश्वयुद्द के बाद स्विट्ज़रलैंड यूरोप में गोल्ड ट्रेडिंग सेंटर बनकर सामने आया था।

जापान: एशिया द्वीप की महाशक्ति जापान के पास 765,2 टन सोना है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश का सोने के मामले में 8 वां स्थान है

नीदरलैंड्स: इस देश के पास 612.5 टन सोना है। सोने के मामले में इस देश का पूरी दुनिया में 9 वां स्थान है

भारत: सोने की चिड़िया कहलाने वाले भारत के पास रिज़र्व बैंक के साल 2017-18 के आंकड़ों के अनुसार 566.36 टन सोना है। और भी निजी कंपनियों,बैंकों और लोगों के पास सोना ही सोना है लेकिन वह सरकारी नहीं है।



Next Story