बिज़नेस

सूर्य जब उग रहा तो कर ले ऐसा काम, चमक उठेगा आपका भाग्य, जिंदगी में कभी नहीं होगी पैसो की कमी

सूर्य जब उग रहा तो कर ले ऐसा काम, चमक उठेगा आपका भाग्य, जिंदगी में कभी नहीं होगी पैसो की कमी
x
हमारे सनातन धर्म में सूर्य को साक्षात देवता कहा गया है। देवता तो बहुत हैं लेकिन आज केवल सूर्य देवता ही हमें प्रतिदिन सुबह साक्षात दर्शन देते हैं।

हमारे सनातन धर्म में सूर्य को साक्षात देवता कहा गया है। देवता तो बहुत हैं लेकिन आज केवल सूर्य देवता ही हमें प्रतिदिन सुबह साक्षात दर्शन देते हैं। सूर्य की पूजा एवं उपासना करने से सफलता सेहत और सुख की प्राप्ति होती है। सूर्य को प्रतिदिन अर्घ्य देना चाहिए। लेकिन आज हम कुछ ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं जिनको अगर सूर्य को अर्घ देते समय उपयोग में लाया जाए तो व्यक्ति का जीवन, उसका भाग्य सूर्य की तरह दीप्तिमान हो जाता है।

कुछ चीजों को मिलाना होता है शुभ

आमतौर पर सूर्य भगवान को अर्घ्य साधारण पवित्र जल ही पर्याप्त होता है। अगर भगवान सूर्य से विशेष कृपा प्राप्त करनी हो तो अर्घ्य के उस जल में कुछ खास चीजें मिला लेने से चमत्कारिक लाभ प्राप्त होते हैं। आइए हम उन चीजों के संबंध में चर्चा करें।

फूल मिलाएं या चढ़ाएं

भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय अगर हम साधारण जल का उपयोग कर रहे हैं तो उसमें हमें फूल मिला लेना चाहिए। अगर पुष्प नहीं मिला रहे हैं तो जल से अर्घ्य देने के बाद फूल भी अर्पित करें।

रोली मिलाएं

भगवान सूर्य देव की पूजा केवल अर्घ्य देकर ही नहीं की जाती। सूर्य देव को भी विद्वत तिलक करना चाहिए। लेकिन इसके लिए बताया गया है कि अगर जल में रोली मिला कर अर्घ्य दिया जाय तो वह सूर्य नारायण का तिलक माना जाता है।

रोली मिलाकर अर्घ देने से सूर्य दोष दूर हो जाता है। साथ ही सेहत अच्छी रहती है। शरीर का ब्लड सरकुलेशन दुरुस्त रहता है।

अक्षत

जिस तरह से पूजा के दौरान अक्षत का उपयोग किया जाता है। ऐसे में भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही अक्षत अर्पित करना चाहिए। इससे घर में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

मिश्री

शास्त्रों में बताया गया है कि मिश्री मिला जल सूर्य देव को अर्पण करने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। आशीर्वाद स्वरुप जीवन में खुशियां भर जाती हैं।

हल्दी

सूर्य देव को हल्दी मिश्रित जल चढ़ाने से अविवाहित लोगों का विवाह बहुत जल्दी हो जाता है। साथ ही हल्दी मिश्रित जल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story