बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 5 June 2023: गेहूं के दाम में सुधार, मूंग व सोयाबीन के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव

Sanjay Patel
5 Jun 2023 11:35 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 5 June 2023: गेहूं के दाम में सुधार, मूंग व सोयाबीन के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav 5 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। गेहूं के दाम में जहां सुधार नजर आया तो वहीं मूंग व सोयाबीन के रेट गिर गए। डॉलर चना के दाम भी पिछले दिनों की अपेक्षा घट गए हैं।

Aaj Ka Mandi Bhav 5 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। गेहूं के दाम में जहां सुधार नजर आया तो वहीं मूंग व सोयाबीन के रेट गिर गए। डॉलर चना के दाम भी पिछले दिनों की अपेक्षा घट गए हैं। देसी चना के दाम में मंदी आने के साथ ही तुअर के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर देखने को मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 5 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज सोयाबीन 1050 से 5160, गेहूं 1600 से 2726, गेहूं सुजाता 2800, मक्का 1500 से 1690, डॉलर चना 3690 से 12705, देसी चना 3500 से 7040, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4935, मूंग 5200 से 7455, मूंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 6005, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2890 से 6965, तुअर कर्नाटक 2650 से 7550, निमाड़ी तुअर 4000 से 7250, सरसों 5635, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800, हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

मंडी में सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे। टमाटर 600 से 1200, कद्दू 300 से 600, खीरा 600 से 1200, भिंडी 1500 से 2500, पालक 400 से 800, करेला 1500 से 2500, लौकी 1000 से 2000, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1200, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 1500 से 2500, पत्ता गोभी 400 से 800, सहजन 1000 से 2500, धनिया 600 से 1600, शिमला मिर्च 2000 से 4000, टेंसी के दाम 600 से 1000 रुपए तक रहे। जबकि सेब 2000 से 8000, केला 400 से 1200, पीता 600 से 1500, अनानास के भाव 1500 से 3500 रुपए तक नजर आए।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1600, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1100, सुपर प्याज 800 से 1000 और एवरेज प्याज के दाम 500 से 700 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 6000 से 7500, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 4000 से 5000 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story