बिज़नेस

WhatsApp Cashback Offer: WhatsApp Payment का इस्तेमाल ऐसे करेंगे तो 33 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा

WhatsApp Cashback Offer: WhatsApp Payment का इस्तेमाल ऐसे करेंगे तो 33 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा
x
WhatsApp Payment Cashback Offer: WhatsApp पेमेंट ऐप से कैशबैक कैसे मिलेगा? यही पूछ रहे थे न, आइये सब बता देते हैं.

WhatsApp Payment Cashback Offer: WhatsApp अपने Payment फीचर के यूजर बढ़ाने के लिए भारत के लोगों को कैशबैक ऑफर दे रहा है. कंपनी को अपने यूजर बढ़ाने हैं और आपको कंपनी का छोटा सा काम करना है, जिसके बदले आपको बैठे-बिठाए पैसे मिल जाएंगे। कोई बहुत पहाड़ तोड़ने वाला काम भी नहीं है. मौज-मौज में 33 रुपए कमाने का आसान तरीका है.

How To Get Cashback On WhatsApp Payment: आपको व्हाट्सऐप पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिये तीन लोगों को पैसे भेजने हैं, और इसके बदले आपको हर ट्रांजक्शन के बदले 11-11 रुपए मिलेंगे। तीन ट्रांजेक्शन मतलब 33 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा। अब जिन दोस्तों को आपने पैसे दिए हैं उनसे वापस पैसे मांग लीजिये।

व्हाट्सऐप कैशबैक ऑफर का लाभ कैसे लें

whatsApp Me Cashback Kiase Milega: WhatsApp Payment Cashback Offer का फायदा उन्ही यूजर को मिलेगा जिन्हे व्हाट्सऐप के अंदर एक गिफ्ट आईकन दिन रहा होगा, जिन्हे नहीं दिख रहा उनके लिए यह ऑफर नहीं है. आपको अगर WhatsApp Gift Icon दिखाई दे रहा है तो आप अपने 3 दोस्तों को WhatsApp Payment में पैसे भेजकर 11-11 रुपए करके तीन बार पैसे कमा सकते हैं.

क्या दूसरे UPI ऐप में पैसे भेजने पर भी कैशबैक मिलेगा

नहीं मिलेगा। अगर आपको WhatsApp Payment Cashback Offer का फायदा उठाना है तो इसके लिए आपको उन्ही कॉन्टेक्ट्स को पैसे ट्रांसफर करने होंगे जो WhatsApp Payment का इस्तेमाल करते हैं. दूसरे पेंमेंट ऐप में पैसे ट्रांसफर करने से कुछ नहीं मिलने वाला। अगर आपको इसका फायदा उठाना है तो इसके लिए आपको अपने 3 कॉन्टेक्ट्स को पैसे ट्रांसफर करने होंगे, जो WhatsApp Payment के यूजर हैं और इसके बदले आपको 11-11 रुपए कैशबैक मिलेगा

Next Story