बिज़नेस

Valuable Old Currency November 2022: 1 रुपए के इस नोट के बदले मिल रहे ₹10 लाख, मेला में लग रही है बोली, बिन देर किए फटाफट जाने

Rare Currency Notes
x

Rare Currency Notes

Rare Currency Notes: न आपने, न हमने, ना ही किसी ने 10 लाख रुपए का नोट देखा होगा.

One Rupee Note, Indian Currency: न आपने, न हमने, ना ही किसी ने 10 लाख रुपए का नोट देखा होगा। लेकिन आज हम एक ऐसा नोट दिखाने जा रहे हैं वह भी एक रुपए का लेकिन उस 1 रुपए के नोट की कीमत 10 लाख है। मतलब कहने का एक रुपए की कीमत 10 लाख रुपए है। गोमती नगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मेला लगा हुआ है। भारतीय मुद्रा परिषद का 104 वां वार्षिक सम्मेलन भी हो रहा है। जिसमें इस तरह की अनेकों मुद्राएं देखने को मिलेंगे। जिनकी कीमत के बारे में आप सुनकर दंग रह जाएंगे। आइए इस विलक्षण नोट के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

क्या है नोट का मेला

पैसों से सारे काम होते हैं यह तो सभी को पता है। मेला क्या एक छोटी सी दुकान भी लगानी है तो पैसे की जरूरत पड़ती है। लेकिन आज पैसे के शौकीन मतलब पुराने पैसों के शौकीन लोग नोटों का भी मेला लगाने लगे हैं। जिसमें तरह-तरह के पुराने नोट आपको मिल जाएंगे। यहां तक कि ब्रिटिश और राजाओं के जमाने में उपयोग होने वाली मुद्राएं भी मेले में दी जाती हैं। खरीदने के शौकीन लोग नोटों की कीमत लाखों में अदा कर अपनी संपत्ति बनाते हैं।

1 रुपए का नोट बिका 10 लाख में

-नोट के इस मेले में लखनऊ के रहने वाले अशोक कुमार ने भी स्टाल लगाया है। इनके स्टाल में ब्रिटिश के जमाने का 1 रुपए का नोट मौजूद है। ब्रिटिशकॉल का यह 1 रुपए का नोट 10 लाख रुपए कीमत तक लोग देने को तैयार हैं।

-वही ब्रिटिश काल के समय छपे 50 रुपए के नोट की कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है।

-वहीं हज पर जाने वालों को मिलने वाले 10 रुपए का नोट 6 लाख रुपए में बिकने को तैयार है।

-अरब सागर के आसपास के देशों में नारंगी रंग के 1, 5 और 10 रुपए के नोट डेढ़ लाख रुपए में बिक गए।

सजे हैं और कीमती नोट

-बताया गया है कि दिल्ली से आए राहुल कौशिक के स्टाल पर 1922 में छपा 5 रुपए का नोट मौजूद है। इसकी कीमत 35 हजार रुपए बताई जा रही है।

-विजयनगर निवासी साम्राज्य के के स्टार पर 49 मिलीग्राम सोने का सिक्का है। इसी तरह नोट वाली गड्डी भी मौजूद हैं।

-मऊ जिले के रहने वाले श्री राम जयसवाल भी प्रदर्शनी में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इनके स्टाल में देश की 81 रियासतों के सिक्के मौजूद हैं। साथ ही इन्होंने जीवो की रक्षा करने के संबंध में कई तरह के स्लोगन लगा कर रखे हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Next Story