बिज़नेस

UP Kanya Sumangala Yojana Apply Online In Hindi 2023: बेटियों के खाते में आएंगे ₹15000, फटाफट उठाएं लाभ, आखिरी मौका नजदीक

UP Kanya Sumangala Yojana Apply Online In Hindi 2023: बेटियों के खाते में आएंगे ₹15000, फटाफट उठाएं लाभ, आखिरी मौका नजदीक
x
UP Kanya Sumangala Yojana April Update 2023: प्रदेश की बेटियों को साधन सुविधा संपन्न बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सरकार कन्या सुमंगला योजना लेकर आई है। इस योजना में राज्य की बेटियों को सरकार 15000 रुपए देती है।

UP Kanya Sumangala Yojana In Hindi 2023: प्रदेश की बेटियों को साधन सुविधा संपन्न बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सरकार कन्या सुमंगला योजना लेकर आई है। इस योजना में राज्य की बेटियों को सरकार 15000 रुपए देती है। योजना की शुरुआत में सरकार का उद्देश्य है कि वह प्रदेश की 200000 बेटियों को इसका लाभ दें। इसके लिए प्रयास भी शुरू किए जा चुके हैं। ज्यादा से ज्यादा कन्याओं को इसका लाभ मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत सितंबर के महीने से कर दी गई है अब तक एक लाख से अधिक उत्तर प्रदेश की बेटियों को इस योजना से जोड़ा गया है।

क्या है और कैसे मिलता है इस योजना का लाभ Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana In Hindi 2023

बताया गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश की बेटी होना आवश्यक है। बताया गया है कि बेटी के जन्म के समय से चरणबद्ध तरीके से 15 हजार रुपए दिए जाते हैं।

सबसे पहले बेटी का जन्म होने पर सरकार 1000 हजार रुपए देती है।

बेटी के टीकाकरण के समय उसे 1000 रुपए पुनः दिए जाते हैं।

पहली बार प्रवेश के समय बच्चे को 2000 रुपए दिए जाते हैं।

कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर बेटी को 2000 रुपए दिए जाने का प्रावधान है।

कक्षा नवमी में पहुंच जाती है तो उसे 3000 रुपए दिए जाते हैं।

कक्षा 10वीं और 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन या फिर डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 5000 रुपए दिए जाते हैं।

सीधे बैंक खाते में जाता है पैसा
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana

बताया गया है कि यूपी कन्या सुमंगल योजना का लाभ देने के लिए बच्चे के जन्म के समय ही उसका खाता खुलवाया जाता है। सरकार द्वारा भेजी जाने वाली हितग्राही सुकन्या के लिए राशि सीधे उसके खाते पर ट्रांसफर की जाती है।

इस योजना का लाभ उन परिवार की बच्चियों को दिया जाता है जो उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हैं। जिनके परिवार की वार्षिक आय 300000 रुपए से कम है। जिनके परिवार में अधिकतम दो बेटियां हैं। अगर किसी महिला को जुड़वा बेटी पैदा होती है और पूर्व में एक बेटी है तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलता है।

Next Story