बिज़नेस

UIDAI: Aadhaar Card से जुड़े काम अब झट से होंगे, पल भर में होगी समस्या का निदान

UIDAI Aadhaar
x
Aadhaar Card हमारी जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है.

UIDAI: देश में आज आधार कार्ड सबसे के लिए जरूरी हो गया है। आधार कार्ड के बिना कई ऐसे काम हैं जो बाधित हो जाते हैं। ऐसे में यूआईडीएआई देश में 166 आधार कार्ड सेंटर खोलने जा रही है। इन आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए यूआईडीएआई से सम्पर्क कर जानकारी लेनी होती है। वर्तमान समय में 166 में करीब 55 आधार सेवा केन्द्र संचालित हैं जिसमें ज्यादातर शासकीय संस्थाओं में दिया गया हैं। जिसमें बैंक, पोष्ट आफिस तथा अन्य शासकीय संस्थान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार देश में वर्तमान में कुल 520000 आधार नामांकन केन्द्र संचालित हैं।

122 शहरों में खुलेगा केन्द्र

यूआईडीएआई की योजना के अनुसार देश के 122 शहरों में 166 एकल आधार एनरोलमेंट और अपडेट सेंटर खोलने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब 55 सेंटर खोले जा चुके हैं। बाकी के 111 सेंटर अभी भी खोले जा सकते हैं। देश के सभी आधार सेवा केन्द्र पूरे सप्ताह काम करते हैं। जिसमें आधार कार्ड से जुडे लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाता है।

आधार सेंटर खोलने में होती है कमाई

आधार कार्ड सेंटर खोलकर हम पैसा कमा सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यूआईडीएआई से जानकारी ले कर हम आधार से जुडी कुछ काम कर सकते हैं। इंटर नेट कैफे वाले कई काम कर आधार से जुडकर करते हैं। जैसे आधर कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या अन्य जानकारी में सुधार किया जा सकता है।

इन सब सुधार करवाने के लिए यूआईडीएआई द्वारा 50 रूपये की शल्क निर्धारित की गई है। जिसे जमा करने पर इंटरनेट कैफे संचालक सुधार कार्य कर देते हैं। वहीं कई बार तो इंटरनेट कैफे वाले लोग 100 रूपये तक चार्ज करते है।

प्राइवेट में नहीं खुल रहे आधार सेंटर

वर्तमान समय में आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए प्राइवेट सेवा केन्द्र उपलब्ध नही है। केवल सरकारी संस्थान ही आधार सेवा केन्द्र संचालित कर रहे हैं। जिसमें बैंक, पोस्ट आफिस, कामन सर्विस सेंटर, राज्य सरकार के अधिकारी कार्यालय तथा यूआईडीएआई द्वारा स्वयं के खोले गये आधार सोव केन्द्र ही हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story