बिज़नेस

Twitter New Ceo: ट्विटर के नए सीईओ बने Parag Agarwal को लेकर Elon Musk ने क्या कहा

Twitter New Ceo: ट्विटर के नए सीईओ बने Parag Agarwal को लेकर Elon Musk ने क्या कहा
x
Twitter New Ceo Parag Agarwal: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ बना दिया गया है जिसके बाद पूरी दुनिया में इसकी चर्चा होने लगी है

Twitter New Ceo Parag Agarwal: दुनिया की ज़्यादातर नामी मल्टीनेशनल कपनियों में भारतीय मूल के विद्वानों का दबदबा है एक तरह से देखा जाए तो पूरी दुनिया को चलाने वाली कंपनियों को भारतीय मूल के एक्सपर्ट्स ही कंट्रोल करते हैं। ट्विटर ने अपना नए सीईओ के रूप में पराग अग्रवाल को चुना है जिसके बाद पराग अग्रवाल की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी है।

टेस्ला कंपनी के चेयरमैन और सीईओ एलोन मस्क ने पराग अग्रवाल को लेकर एक ट्वीट किया है इसके अलावा स्ट्राइप कंपनी के सीआईओ और को-फाउंडर पेट्रिक कोलिसन ने भी ट्वीट करते हुए पराग को बधाई दी है। वहीं पराग के ट्विटर के सीईओ बनने से सबसे ज़्यादा खुश भारतीय जनता है।

कोलिसन ने कहा भारतीयों की सफलता शानदार

पैट्रिक कोलिसन ने पराग अग्रवाल को ट्वीट करते हुए कहा कि 'गूगल, माइक्रो साफ्ट, ओडीबी, IBM , पालो आल्टो, नेटवर्क्स और अब ट्विटर के सीईओ भी भारत में पीला बढे हैं। टेक की दुनिया में भारतीयों की अश्चार्यजनक सफलता को देख कर ख़ुशी हो रही हैबधाई हो पराग।

एलोन मस्क ने क्या कहा

टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलोन मस्क ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि USA को भारतीय टैलंट का खूब लाभ मिल रहा है। ज़ाहिर है दुनिया की ज़्यादातर बड़ी मल्टी नेशनल कंपनी अमेरिका में ही हैं और उन सभी के सीईओ भारतीय हैं।

पराग IIT बॉम्बे और स्टैंडफोर्ड से पढाई किए हैं

पराग ने अपनी इंजीनियरिंग की पढाई इंडिया में रह कर IIT बॉम्बे से की उसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की। ट्विटर ने उन्हें 2018 में उन्हें एडम मेसेंजर की जगह चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया था और अब सीईओ बना दिया है। इसके पहले पराग माइक्रो सॉफ्ट और याहू में भी काम कर चुके हैं।

मल्टी नेशनल कंपनियों में इंडियन का दबदबा (list Of Indian CEOs)




Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story