बिज़नेस

Mandi Bhav: तुअर के दाम में तेजी, गेहूं व मूंग के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
21 May 2023 10:25 AM GMT
Mandi Bhav: तुअर के दाम में तेजी, गेहूं व मूंग के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तुअर के दाम में जहां तेजी आई तो वहीं गेहूं व मूंग के रेट गिर गए।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तुअर के दाम में जहां तेजी आई तो वहीं गेहूं व मूंग के रेट गिर गए। इसके साथ ही सोयाबीन के दाम में गत दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। डॉलर चना और देसी चना के भाव में भी कमी देखने को मिली। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध है। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों मेत अनाज व सब्जियों के सटीक रेट यहां पर मिल जाएंगे।

आज का अनाज भाव

अनाज के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में आज सोयाबीन 1800 से 5295, गेहूं 1850 से 2858, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1451 से 1785, डॉलर चना 3590 से 12080, देसी चना 1900 से 5930, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 3000 से 5100, मूंग 4100 से 8111, मूंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 4200 से 6965, तुअर कर्नाटक 3900 से 7550, निमाड़ी तुअर 4100 से 7250, सरसों 5640, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

मंडी सब्जी रेट

मंडी में टमाटर 400 से 1000, कद्दू 400 से 800, खीरा 400 से 800, भिंडी 600 से 2000, पालक 800 से 1600, करेला 1500 से 2500, लौकी 600 से 1200, बैगन 300 से 700, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 800 से 2000, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 3500, पत्ता गोभी 400 से 700, धनिया 400 से 1000, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी के दाम 400 से 800 रुपए तक रहे। वहीं तरबूज 400 से 1200, खरबूजा 500 से 1400, सेब 2000 से 8000 और केला के भाव 600 से 1800 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 950, एवरेज प्याज 200 से 500 रुपए तक देखने को मिले। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं। जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story