बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 24 May 2023: तुअर के दाम में तेजी, डॉलर व देसी चना के भाव गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
24 May 2023 11:27 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 24 May 2023: तुअर के दाम में तेजी, डॉलर व देसी चना के भाव गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। तुअर के दाम में जहां तेजी नजर आई, तो वहीं डॉलर चना और देसी चना के भाव गिर गए।

Aaj Ka Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। तुअर के दाम में जहां तेजी नजर आई, तो वहीं डॉलर चना और देसी चना के भाव गिर गए। इसके साथ ही मूंग के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। सोयाबीन के साथ ही गेहूं के दाम भी घट गए। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 24 May 2023: आज का अनाज भाव

अनाज की कीमतों में भी आज उतार-चढ़ा बना रहा। मंडी में सोयाबीन 1800 से 5295, गेहूं 1850 से 2858, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1451 से 1785, डॉलर चना 3590 से 12080, देसी चना 1900 से 5930, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 3000 से 6100, मूंग 4100 से 8111, मूंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 4200 से 6965, तुअर कर्नाटक 3900 से 7550, निमाड़ी तुअर 4100 से 7250, सरसों 5460, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2500 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों में कद्दू 400 से 800, टमाटर 400 से 1000, खीरा 400 से 800, भिंडी 600 से 2000, पालक 800 से 1600, करेला 1500 से 2500, लौकी 600 से 1200, बैगन 300 से 700, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 800 से 2000, पत्ता गोभी 400 से 700, सहजन 1000 से 2500, धनिया 400 से 1000, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी 400 से 800 रुपए तक रहे। मंडी में फलों के दाम इस प्रकार रहे। पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 3500, तरबूज 400 से 1200, खरबूज 500 से 1400, सेब 2000 से 8000 और केला के दाम 600 से 1800 रुपए तक रहे।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250 और छांटन आलू के भाव 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 950 और एवरेज प्याज के दाम 200 से 500 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story