बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 27 May 2023: तुअर व मूंग के दाम में तेजी, डॉलर चना के भाव गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
27 May 2023 10:15 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 27 May 2023: तुअर व मूंग के दाम में तेजी, डॉलर चना के भाव गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav 27 May 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। तुअर व मूंग के दाम में जहां वृद्धि देखने को मिली तो वहीं डॉलर चना के भाव गिर गए।

Aaj Ka Mandi Bhav 27 May 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। तुअर व मूंग के दाम में जहां वृद्धि देखने को मिली तो वहीं डॉलर चना के भाव गिर गए। देसी चना के भाव में भी तेजी नजर आई। गेहूं के दाम भी बढ़ गए हैं। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 27 May 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के दाम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोयाबीन 1890 से 5295, गेहूं 2100 से 2800, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1783 से 1785, डॉलर चना 2550 से 12305, देसी चना 4345 से 5190, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 3000 से 5100, मूंग 5680 से 7600, मूंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 6890, तुअर सफेद महाराष्ट्र 5800 से 6965, तुअर कर्नाटक 4900 से 7550, निमाड़ी तुअर 4500 से 7250, सरसों 5865, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों के दाम की बात की जाए तो टमाटर 400 से 1000, कद्दू 400 से 800, खीरा 400 से 800, भिंडी 600 से 2000, पालक 800 से 1600, करेला 1500 से 2500, लौकी 600 से 1200, बैगन 300 से 700, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 800 से 2000, पत्ता गोभी 400 से 700, सहजन 1000 से 2500, धनिया 400 से 1000, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी 400 से 800, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 3500, तरबूज 400 से 1200, खरबूजा 500 से 1400, सेब 2000 से 8000 और केला के भाव 600 से 1800 रुपए तक नजर आए।

Today Mandi Bhav: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 950 और एवरेज प्याज के दाम 200 से 500 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story