बिज़नेस

MP Mandi Bhav Latest Update: आसमान की उचाई से मुँह के बल गिरे तुअर के दाम, बढ़ गया सोयाबीन और गेहूं का रेट, जानें एमपी के मंडियों का हाल

MP Mandi Bhav Latest Update
x
MP Mandi Bhav Latest Update: बढ़ती महंगाई के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।

MP Mandi Bhav Latest Update: बढ़ती महंगाई के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के मंडियों में इन दिनों तुअर की दाल में काफी गिरावट देखी गई है तो वही सोयाबीन और गेहूं के भाव में सुधार देखने को मिला है। कहने का मतलब कि सोयाबीन और गेहूं के भाव मैं कुछ तेजी आई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाला समय गेहूं का है। मध्यप्रदेश में बंपर गेहूं का उत्पादन होगा। मध्य प्रदेश के गेहूं की मांग देश के तमाम राज्यों में प्रमुखता के साथ किया जाता है।

क्या है मंडी भाव

मध्य प्रदेश इंदौर मंडी की ताजा अपडेट देखते हुए बताया गया है कि तुअर के दान में गिरावट देखने को मिली है। वही सोयाबीन और गेहूं के भाव में काफी सुधार हुआ है। सब्जियों के दाम भी बीते दिनों के मुकाबले बेहतर रहे हैं। धीरे-धीरे कर गेहूं के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वैसे भी फरवरी के महीने में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाती है।

सब्जी के भाव पर एक नजर

भिंडी 2000 से 5000

पालक 700 से 1200

लौकी 1000 से ढाई हजार

बैगन 400 से 800

पपीता 600 से 2200

पत्ता गोभी 600 से 900

धनिया 800 से 1500

शिमला मिर्च 600 से 1200

प्याज की अलग-अलग क्वालिटी के हिसाब से रेट चल रहा है। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1500, सुपर प्याज 1100 से 1400 तथा एवरेज प्याज लगभग 900 क्विंटल पर बिक रहा है।

इसी तरह आलू के भाव भी हैं। एक्स्ट्रा सुपर आलू 17 सो रुपए में बिक रहा है तो वहीं ज्योति आलू के दाम 900 से 11 सो रुपए है। बात अगर चिप्सोना आलू की करें तो यह 1000 से लेकर 12 सो रुपए में बिक रहा है। छाटन आलू के दाम 1000 रुपए क्विंटल के करीब है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story