बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 12 July 2023: तुअर के दाम में जबरदस्त उछाल, मूंग व उड़द के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
12 July 2023 11:30 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 12 July 2023: तुअर के दाम में जबरदस्त उछाल, मूंग व उड़द के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav 12 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तुअर के दाम में आज जबरदस्त उछाल नजर आया तो वहीं मूंग व उड़द के रेट गिर गए।

Aaj Ka Mandi Bhav 12 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तुअर के दाम में आज जबरदस्त उछाल नजर आया तो वहीं मूंग व उड़द के रेट गिर गए। सोयाबीन के दाम भी गत दिनों की अपेक्षा घट गए हैं। देसी चना के रेट में वृद्धि दर्ज हुई है जबकि डॉलर चना के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली। वहीं मसूर के दाम में कोई बदलाव नजर नहीं आया। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 12 July 2023: आज का अनाज भाव

अनाज की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंडी में आज सोयाबीन 1700 से 5010, गेहंू 2081 से 2821, गेहूं सुजाता 2100, मक्का 1805, डॉलर चना 5000 से 13405, देसी चना 3000 से 5300, चना कांटा 4300 से 6466, मसूर 4450, मूंग 4350 से 7280, मूंग एवरेज 3200 से 6200, तुअर 9530, तुअर सफेद महाराष्ट्र 6450 से 6965, तुअर कर्नाटक 4870 से 7550, निमाड़ी तुअर 4150 से 7250, सरसों 2550 से 5935, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 2100, उड़द मीडियम 2000 और हलका उड़द के दाम 1800 से 2000 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

एमपी ही नहीं देश की समस्त मंडियों में इन दिनों टमाटर के रेट सबसे हाई हैं। बढ़े हुए दाम के कारण अब कुछ व्यापारियों ने टमाटर रखना भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं हरी सब्जियों के रेट भी बढ़ गए हैं। सब्जियों के रेट की बात की जाए तो मंडी में आज टमाटर 2800 से 3000, कद्दू 600 से 1200, खीरा 800 से 2000, भिंडी 2000 से 5000, पालक 800 से 1500, करेला 800 से 1600, लौकी 2000 से 5000, बैगन 800 से 2000, फूल गोभी 1000 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 3000 से 6000, पत्ता गोभी 600 से 1400, सहजन 1500 से 4000, धनिया 3000 से 6000, शिमला मिर्च 2000 से 6000 और टेंसी के दाम 1500 से 2500 रुपए तक रहे। जबकि सेब 2000 से 8000, केला के रेट 600 से 1600 तक नजर आए।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1500, सुपर प्याज 1100 से 1400 और एवरेज प्याज के दाम 700 से 1000 रुपए तक देखने को मिले। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 8500 से 9500, सुपर लहसुन 7000 से 8000, एवरेज लहसुन 5500 से 7000, मीडियम लहसुन 3000 से 5000 और हलकी लहसुन के रेट 1000 से 3500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story