बिज़नेस

Toll Tax New Rules 2023: वाहन चालक ध्यान दे! अब Fastag से नहीं... नंबर प्लेट से कटेगा Toll Tax, पूरे देश में लागू होगा नियम

Toll Tax New Rules 2023: वाहन चालक ध्यान दे! अब Fastag से नहीं... नंबर प्लेट से कटेगा Toll Tax, पूरे देश में लागू होगा नियम
x
Toll Tax New Rules 2023: अब आपको टोल टैक्स देने के लिए टोल प्लाजा में खड़े होने की जरूरत नहीं है। वाहनों का टोल टैक्स टोल प्लाजा में खड़े होने के बजाय नंबर प्लेट से ही कट जाया करेगा।

Toll Tax New Rules 2023: अगर आप चार पहिया वाहन के मालिक हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि अब आपको टोल टैक्स देने के लिए टोल प्लाजा में खड़े होने की जरूरत नहीं है। फिर आप सोच रहे होंगे कि जब हम टोल प्लाजा में खड़े नहीं होंगे तो टोल टैक्स का भुगतान कैसे होगा। अगर आपके दिमाग में यह सवाल है तो आपको यह जानना जरूरी है कि आप वाहनों का टोल टैक्स टोल प्लाजा में खड़े होने के बजाय नंबर प्लेट से ही कट जाया करेगा। आइये इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

क्या है सरकार की योजना Toll Tax News

जानकारी के अनुसार हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। अभी टोल टैक्स वसूलने के लिए सड़कों पर जगह-जगह टोल नाके बनाए गए हैं। वहां पर लगे फास्टैग की सहायता से आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। फिर भी कई बार सर्वर की परेशानी की वजह से टोल टैक्स कटने में समय लगता है। अब सरकार ने इससे भी एडवांस व्यवस्था कर ली है।

बिना रुके कटेगा पैसा Toll Tax Latest News

अब टोल टैक्स भुगतान के लिए आपको टोल नाके पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। अब एक ऐसा सिस्टम विकसित किया गया है जो GPS आधारित होगा। सबसे पहले इसकी शुरुआत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे समेत नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया जाएगा। अच्छे रिजल्ट प्राप्त होने पर अन्य स्थानों पर भी यह सुविधा लोगों को प्राप्त होगी।

क्या है पूरा सिस्टम

बताया गया है कि जीपीएस आधारित यह नया सिस्टम टोल टैक्स वसूलने में कारगर सिद्ध होने वाला है। इसके लिए वाहन रजिस्ट्रेशन के दौरान नंबर प्लेट में एक विशेष जीपीएस लगा होगा जो वाहन मालिक के खाते के साथ अटैच रहेगा। अब जैसे ही वाहन मालिक अपने वाहन के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलेंगे विशेष कैमरे से वाहन को ऑटोमेटिक स्कैन कर लिया जाएगा। यात्रा पूरी होने और राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़ने के बाद अपने से एक निश्चित टोल टैक्स आपके खाते से कट जायेगा।

Next Story