बिज़नेस

Toll Tax Big Announcement April 2023: Toll Tax के नियम बदले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी, अब हाईवे पर चलने वालों की होगी मौज, तुरंत ध्यान दे

Toll Tax Big Announcement April 2023: Toll Tax के नियम बदले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी, अब हाईवे पर चलने वालों की होगी मौज, तुरंत ध्यान दे
x
Toll Tax New Rules 2023: हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है.

Toll Tax Big Announcement April 2023: हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे पर चलने वाले लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। टोल टैक्स नियमों में एक बड़ा परिवर्तन किया जाना है। इसका सीधा लाभ हाईवे पर चलने वाले करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा।

Toll Tax नियमों में होगा बदलाव Toll Tax New Rules 2023

जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी ने एक खास बात यह भी कही है कि इस वर्ष देशभर में करीब 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। साथ ही टोल के लिए नए नियम जारी होंगे। ग्रीन एक्सप्रेसवे बनने के बाद भारत सड़कों के मामले में अमेरिका के बराबर हो जाएगा। टोल टैक्स वसूलने में भी नए नियम और नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा।

दो टेक्नोलॉजी पर किया जा रहा विचार Highway Toll Plaza Rate

सरकार दो तरह से टोल टैक्स वसूलने पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार पहला ऑप्शन जीपीएस प्रणाली के माध्यम से टोल टैक्स वसूला जाएगा वहीं दूसरी तरफ दूसरे ऑप्शन के तौर पर आधुनिक नंबर प्लेट लगवाने प्लानिंग की जा रही है।

डायरेक्ट अकाउंट से कटेगा पैसा

नई टेक्नोलॉजी के तहत सीधे बैंक खाते से पैसे काटने की व्यवस्था पर काम चल रहा है। नई व्यवस्था के तहत अकाउंट से पैसे कट जाया करेंगे। वाहन चालकों को टोल प्लाजा मे खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नहीं है सजा का प्रावधान

सड़क एवं परिवहन राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि टोल टैक्स न चुकाने पर किसी भी तरह के सजा का प्रावधान नहीं है। यह बात जरूर है कि टोल टैक्स वसूलने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। श्री गडकरी का कहना है कि टोल के संबंध में एक विधेयक लाने की तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में यह परिवर्तन मूर्ति रूप ले लेगा।

Next Story