बिज़नेस

जिनके हाँथ में है ऐसा निशान, किस्मत भी हो जाती है उनकी, यह निशान दिलाता है अपार सम्पति

जिनके हाँथ में है ऐसा निशान, किस्मत भी हो जाती है उनकी, यह निशान दिलाता है अपार सम्पति
x
धनवान कौन नहीं बनना चाहता। छोटे-छोटे बच्चे भी पैसे का महत्व बखूबी जानते हैं।

धनवान कौन नहीं बनना चाहता। छोटे-छोटे बच्चे भी पैसे का महत्व बखूबी जानते हैं। वहीं बड़े लोगों को घर की आवश्यकता पूरी करने के साथ ही भविष्य के लिए धन चाहिए। लेकिन कई बार पैसों की कमी व्यक्ति को परेशान कर देता है। इस परेशानी में सबके मन में एक बात जरूर आती है कि क्या हमारा भी कभी समय बदलेगा। हमारे पास भी पैसा होगा। लेकिन आज हम आपको बताना चाह रहे हैं कि अगर आपकी हथेली में मौजूद शुक्र पर्वत पर तिल का निशान है तो अवश्य ही आप खूब धनवान होंगे। आइए शुक्र पर्वत के सम्बंध में विचार करें।

शुक्र पर्वत पर तिल होता है शुभ

हमारे जीवन में ग्रहों का महत्व होता है। यह ग्रह हमारे हाथ में पाये जाते हैं। जिनका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। शुक्र पर्वत पर अगर तिल है तो वह जातक को धनवान बनाता है। ऐसे लोगों को व्यापार करना चाहिए। उन्हे भरपूर लाभ मिलेगा।

शुक्र क्षेत्र पर तिल होता है अशुभ

शुक्र क्षेत्र में तिल का निशान अशुभ बताया गया है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन कष्टमय व्यतीत होता है। वहीं पारिवारिक जीवन में अनबन बना ही रहता है। लाख प्रयास के बाद भी समस्याएं पीछा नही छोड़ती हैं।

पुष्ट शुक्र पर्वत

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर हाथेली में मौजूद शुक्र पर्वत पूर्ण रूपेण पूरी तरह से उभार लिये है तो उसे पुष्ट माना जाता है। जिनके हाथ में शुक्र पर्वत पुष्ट होता हैं वह कभी भी धन की कमी नहीं होती है। उसे जीवन में सभी तरह की सुख प्राप्त होते है साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की करता है।

अपुष्ट शुक्र पर्वत

अगर हथेली में शुक्र पर्वत पूरी तरह से उभार लिये नही है। कहने का मतलब पर्वत के स्थान में वह भाग धंसा हुआ है तो जातक को अभाव का सामना करना पड़ता है। पुष्ट शुक्र पर्वत जीवन में परेशानी लाता है।

वहीं कहा गया है कि अगर शुक्र पर्वत पर रेखाओं का जाल ज्यादा है तो व्यक्ति को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ता है। साथ ही शारीरिक कष्ट भी होता है।

शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान है तो इसे शुभ बताया गया है। ऐसे लोगों के पास धन वैभव की कमी नहीं होती है। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story