बिज़नेस

इस हफ्ते ये राशि वाले बनेंगे बाहुबली, सभी शत्रुओ का होगा नाश, मिलेगा फायदा ही फायदा, जानिए!

Aaj Ka Rashifal 8 July
x

Aaj Ka Rashifal 8 July

ऐसे बीतेगा इस राशि वालों का यह सप्ताह.

राशिफल। इस हफ्ते आपकी राशि में क्या होने वाला है और आपके लिए यह सप्ताह कैसा होने वाला है। जानते है राशिफल के जानकार से। दरअसल न्‍याय के देवता शनि अपनी ही राशि में अस्‍त हो गए हैं, तो सूर्य, बुध भी इसी राशि में हैं। ऐसे में सभी राशि वालों के लिए यह सप्ताह असर डालेगा।

मेष राशि

इस राशि वालों की इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। बड़े पदो वालो का साथ होगा और अच्छा समय व्यतीत होगा। नये लोगा सम्पर्क में आएगे तथा उनसे व्यापारिक सम्पर्क स्थापित होंगे। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी हर संभव सहयोग और मदद मिल सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग कामकाज से संबंधित नई योजना बनाएगे और सफल होंगे। बड़े व्यापारी या अधिकारियों के साथ आपके अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। जिसका लाभ मिलेगा। आप अपने मित्रों की सहायता से शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग इस सप्ताह विकट परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आप अपने शत्रुओं को मात देंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-परिवार में आनंदमयी वातावरण देखने को मिलेगा. इस समय में आपको जमीन-जायदाद से अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोगो का यह सप्ताह शुभ समाचार ला सकता है। परिचित लोगों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। सरकारी कार्य बिना किसी रुकावटों के पूर्ण होंगे। इस सप्ताह भाग्य का साथ अच्छा मिलने वाला है।

सिंह राशि

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह धार्मिक कार्य के लिए बहुत अच्छा है। यात्रा करने के अवसर भी मिलेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अपनी चतुराई से आप कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता तथा विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि

इस राशि वालों को राजनीति में सफलता के अवसर मिल सकते है तथा राजकीय सेवा में उच्च पदस्थ लोगों से मित्रता होगी। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे, आपको सरकार द्वारा धन लाभ होगा।

तुला राशि

इस राशि के लोगो के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। स्वभाव एवं व्यवहार में परिपक्वता देखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगो के लिए यह सप्ताह सरकारी क्षेत्र में मान-सम्मान एवं लाभ की प्राप्ति करवाएगा। उच्च श्रेणी के लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपका आकर्षण राजनीति में होगा लेकिन सावधान रहना पड़ेगा अन्यथा परेशानी भी हो सकती है।

धनु राशि

इस राशि के लोगो के लिए इस सप्ताह परिवार का सुख मिलेगा। इस सप्ताह उच्च पदासीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। परिवार से शुभ समाचार का भी योग है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका नेक कार्यों एवं धर्म से संबंधित कार्यों पर धन खर्च होगा। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों से हर संभव सहयोग हासिल होगा. इस सप्ताह धर्म-कर्म के कार्यों में आपका झुकाव रहेगा. परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

इस के लोगो के लिए परिवार स्वास्थ समस्या के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों एवं नेक कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ अपना सहयोग देंगे. अपने क्षेत्र के लोगों में प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को परिवार के लोगों का भरपूर स्नेह मिलेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। इस सप्ताह कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा तथा न्यायालय में जीत होगी।

नोट- यहाँ दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधिरित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Next Story