बिज़नेस

Farming Business Idea: किसानों की किस्मत बदल रही बांस की खेती, सरकार दे रही अनुदान, एक बार लगाने पर 40 वर्ष तक होगी कमाई

Bamboo Farming Business
x
एक जमाना था जब किसानी को सबसे उत्तम कार्य माना जाता था। नौकरी चाकरी को उससे नीचे का दर्जा प्राप्त था। क्योंकि उस समय उत्पादित होने वाली कृषि की वस्तु की बढ़िया कीमत किसानों को प्राप्त होती थी।

धीरे-धीरे समय बदला और कृषि उत्पादो की कीमत घटने लगी और नौकरी चाकरी में ज्यादा आमदनी होने लगी। लेकिन एक बार फिर आप किसानी प्रॉफिट का धंधा बन चुकी है। आज एक ऐसी किसानी के बारे में चर्चा करेंगे जिसे एक बार लगाने पर 40 वर्ष तक आमदनी प्राप्त होती है। वही सरकार भी सहयोग कर रही है।

किसान करें बांस की खेती

किसानों को बताया गया है कि अगर वह बांस की खेती करते हैं तो लगाने के 3 वर्ष बाद आमदनी शुरू हो जाती है जो 40 से 70 वर्ष तक निरंतर मिलती ही रहती है। आप सोच रहे होंगे कि बांस की ऐसी क्या उपयोगिता है जिससे किसानों को प्रॉफिट होगा। तो आप जान ले की बांस से कागज के अलावा कार्बनिक कपड़े भी बनाए जाते हैं। जो कपास की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होते हैं। इसीलिए इसकी कीमत और डिमांड बढ़ती ही जा रही है।

कैसे करें खेती

बांस की खेती करने के लिए ज्यादा रेतीली भूमि की आवश्यकता नहीं होती। यह पडत और कम उपजाऊ वाली जमीन मैं भी सरलता से तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले 2 फीट गहरा गड्ढा खोदकर रोपाई करनी होगी। लगाने के 1 सप्ताह तक बांस को पानी देना होगा।

बात अगर कमाई की करें तो 3 से 4 वर्ष बाद बांस की फसलों का उपयोग किया जा सकता है। मतलब बांस काटने लायक हो जाएंगे। यह क्रम 40 से 70 वर्ष तक चलता रहेगा। एक अनुमान के मुताबिक एक बार बांस लगाने पर हर वर्ष 4 से 5 लाख तक का मुनाफा होगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story