बिज़नेस

देवी सीता की छवि वाला ये दुर्लभ सिक्‍का मचा रहा धमाल, इतनी है कीमत

देवी सीता की छवि वाला ये दुर्लभ सिक्‍का मचा रहा धमाल, इतनी है कीमत
x
आप के पुराने सिक्के कबाड़ नही बल्कि अनमोल हो सकते है.

अक्सर लोग पुराने सिक्कों को बेकार समझ लेते है, लेकिन ऐसा नही है बल्कि ये सिक्के काफी अनमोल होते है। ऐसे सिक्कों की आप नीलामी करके लाखों नही बल्कि करोड़ों रूपये तक कमा सकते हैं।

दरअसल सिक्कों की नीलामी के लिए भारत में कम चलन है, लेकिन अब धीरे-धीरे कई नामी कंपनिया यहां भी अपना पैर जमाने लगी हैं। ईबे, मेल्कॉम टॉडीवाला जैसी कुछ कंपनियां पुराने सिक्कों की नीलामी करती हैं। जहां आप अपने पुराने सिक्के बेच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो लंदन,जर्मनी, हंगरी, फ्रांस जैसे देशों के बाजार में पुराने सिक्के ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। इसके साथ ही हांगकांग, चीन में बीजिंग और गुआनझाओ में सिक्‍कों का बाजार है। जहां यह सिक्‍के बेचे जा सकते हैं। आप कमीशन देकर एजेंट की मदद से भी सिक्‍के बेच सकते हैं।

दुर्लभ सिक्‍कों की होती है अच्छी कीमत

सिक्का बाजार में ऐसे सिक्कों का सबसे ज्यादा मंहत्व है जो दुलर्भ और उनकी अच्छी कीमत भी मिलती है। ऐसे सिक्‍कों की जानकारी के लिए विशेषज्ञ होते हैं जो जांच करके बताते हैं कि वास्‍तव में कोई सिक्‍का कितना पुराना है, रेयर है या फिर फेक है।

फरवरी 2016 में जहांगीर के समय का एक सोने का सिक्‍का 1.55 करोड़ रुपए में बिका था। लगभग 400 साल पुराने इस सिक्‍के पर वृश्चिक राशि का चिन्ह बना है, जबकि 1939 का चांदी का एक रुपया 4 लाख से ज्यादा का बिका। इसे भारत का आखिरी शुद्ध चांदी का सिक्का माना जाता है। उसी तरह एक नीलामी में विलियम फोर्थ के 2 मुहर के सेट के एक खरीददार ने 12 लाख रुपए चुकाए थे। यानि जितना पुराना और रेयर उतना ज्‍यादा मंहगा सिक्का।

सीता की छवि का सिक्‍का सबसे दुर्लभ

बताते हैं कि मुगल बादशाह अकबर का बनवाया गया और सीता की छवि वाला सिक्‍का विश्‍व में सबसे दुर्लभ है। चार ग्राम गोल्ड में बने ऐसे सिर्फ दो सिक्के बचे हैं। एक सिक्का न्यूयार्क के संग्रहकर्ता के पास है और दूसरा वियना के म्यूजियम में है। ये सिक्का 2 करोड़ रुपए में बिका था। वहीं दूसरा रेयर सिक्का मुगल राजा जहांगीर का था, जिसे उन्होंने साउदी अरब के राजा को तोहफ में दिया था। इस सिक्‍के की 1988 में लंदन में नीलामी हुई थी और ये 80 करोड़ रुपए में बिका था।

Next Story