बिज़नेस

हाथ की ये रेखा बताएंगी कब होगी आप की मौत? जानिए!

हाथ की ये रेखा बताएंगी कब होगी आप की मौत? जानिए!
x
हस्तरेखा विज्ञान का क्षेत्र इतना विशाल है कि हाथ की रेखाओं को देखकर मृत्यु के समय का पता लगाया जा सकता है।

हस्तरेखा विज्ञान का क्षेत्र इतना विशाल है कि हाथ की रेखाओं को देखकर मृत्यु के समय का पता लगाया जा सकता है। हमारे हाथ में एक ऐसी रेखा पाई जाती है जिसे जीवन रेखा कहा जाता है। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जिनके हाथ में यह रेखा नहीं होती। ऐसे में स्पष्ट माना गया है कि उस व्यक्ति का जीवन कभी भी समाप्त हो सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति का व्यक्तित्व शून्यवत होता है। आज हम हस्तरेखा में पाई जाने वाली जीवन रेखा के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे।

  1. कहा गया है कि जीवन रेखा जितनी गहरी और स्पष्ट होगी व्यक्ति का जीवन भी उतना ही अच्छा होता है। वहीं अगर जीवन रेखा कटी फटी या टूटी हुई अस्पष्ट दिखाई दे तो माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति को जीवन में परेशानी मिलती है। साथ ही दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।
  2. कहा गया है कि अगर जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा दोनों गुरु पर्वत के नीचे से मिलकर निकले तो जातक बुद्धिमान परिश्रमी और योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाला होता है। परंतु यदि दोनों रेखाओं का उद्गम स्थल अलग-अलग होता है तो ऐसा व्यक्ति सनकी प्रवृति का होता है।
  3. साथ ही कहा गया है कि अगर हृदय रेखा जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा एक ही स्थान से निकले तो यह दुर्भाग्य का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति की हत्या से मौत होती है।
  4. जीवन रेखा पर यदि आड़ी तिरछी रेखाएं दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति का स्वास्थ्य बहुत कमजोर रहेगा। हृदय रेखा और जीवन रेखा के बीच में अगर त्रिभुज बनता है तो व्यक्ति दमा रोग से ग्रसित रहता है।
  5. अगर जीवन रेखा सहायक रेखा के साथ चंद्र पर्वत की ओर जाती हुई दिखाई दे तो यह उसके लिए दुखद बताया गया है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति वृद्धावस्था में पागल हो जाते हैं। वहीं अगर शनि रेखा से आकर मिल जाए तो वह व्यक्ति प्रतिभावान और तेजस्वी होता है।
  6. जीवन रेखा में यदि किसी प्रकार का बिंदु क्रास हो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु अचानक होती है। जीवन रेखा अपने अंत में कई भागों में बंटी हुई हो तो व्यक्ति बुढ़ापे में निश्चित ही छह रोग का शिकार होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story