बिज़नेस

ये है विवाह के अच्छे मुहूर्त, जानिए!

Rewa
x
जुलाई माह तक है विवाह के 30 शुभ मुहूर्त.

विवाह। पूस माह की समाप्ती के बाद सूर्य के उत्तरायण होते ही 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। विवाह के लिए भी अच्छे मुहूर्त बताए जा रहे हैं। खास बात यह है कि राम-जानकी का विवाह जिस मुहूर्त में हुआ था। वह भी इसी महीने पड़ रहा है।

विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 22 जनवरी को है। इस दिन उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का विशेष योग है। भगवान राम व सीता की शादी इसी नक्षत्र में हुई थी। इस वजह से यह सबसे शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। फरवरी से जुलाई माह के बीच 30 शुभ लग्न है। जिसमें बम्फर विवाह होने की उम्मीद है।

2 से 10 फरवरी तक भी मुहूर्त

जानकारों का कहना है कि शादी के लिए 2 से 10 फरवरी के बीच गुप्त नवरात्रि में भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होते हैं। इसी तरह 5 फरवरी को बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त है। यह मुहूर्त 6 फरवरी को भी आधे दिन रहेगा। इसी तरह 8 जुलाई को भी गुप्त नवरात्रि की बडोली नवमी है, यह मुहूर्त भी शादी-ब्याह के लिए श्रेष्ठ माना जाता

मीन संक्राति में नही होगे विवाह

13 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन संक्रांति रहेगी। इस दौरान भी विवाह आदि कार्य निषेध रहेंगे। वैसे भी मार्च माह में विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है। 5 फरवरी को बसंत पंचमी और 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन बिना मुहूर्त के भी शादियां होंगी।

विवाह मुहूर्त पर एक नजर

जनवरी माह में 22, 23, 24 और 25 और 27 को होगी शदियां।

फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10 व 18 की डेट पर बजेगी शहनाई,

जबकि मार्च माह में कोई मुहूर्त नहीं है।

अप्रैल माह में फिर 20, 21, 22, 23, 27, 28 को हो सकेगी शादियां

मई माह में 2, 3, 11, 26 व 31

व जून माह में 5, 6, 11, 14, 22

तथा जुलाई माह में 3, 5, 8 तक विवाह मुहूर्त हैं।

Next Story