बिज़नेस

ये हाँथ की रेखा बता देगी की आप धनवान होंगे या नहीं? ऐसे जानिए!

ये हाँथ की रेखा बता देगी की आप धनवान होंगे या नहीं? ऐसे जानिए!
x
हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की रेखाओं को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का जीवन कैसा व्यतीत होगा।

हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की रेखाओं को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का जीवन कैसा व्यतीत होगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि वह जीवन में कितनी संपत्ति धन एकत्र करेगा। बहुत कम लोग ही होते हैं जिन्हें उनकी इच्छा से अधिक धन की प्राप्ति होती है। यह सब भाग्य पर निर्भर करता है। जिसे हस्तरेखा के जानकार लोग हाथ देखकर पूर्व में ही पता लगा लेते हैं। आज हम धन रेखा के संबंध में कुछ विशेष जानकारी दे रहे हैं।

कहा गया है कि व्यक्ति के हाथ की कनिष्ठा उंगली के नीचे धन की रेखा होती है। यह रेखा बहुत कम लोगों के हाथों में पाई जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि जिनके हाथों में धन की रेखा नहीं होती वह भाग्यशाली नहीं होते। लेकिन इनके हाथ में यह रेखा पाई जाती है वह बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं।

  1. कहा गया है कि जिस व्यक्ति के हाथ में धन की रेखा गहरी और स्पष्ट हो वह समझदारी के साथ धन खर्च करता है और खूब धन कमाता है।
  2. कहा गया है कि अगर धन की रेखा सीधी न होकर लहरदार होती है ऐसे लोगों को आसानी से धन प्राप्त नहीं होता। काफी परिश्रम करना पड़ता है।
  3. अगर धन रेखा चंद्र पर्वत तक जाए तो वह व्यक्ति भाग्यशाली होने के साथ ही बहुत धनवान होता है।
  4. कहा गया है कि अगर धन रेखा नहीं है और जातक की हथेली में जीवन रेखा गोलाई लिए हुए हो तू वह धनवान बनता है।
  5. मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो और त्रिकोण का निशान ऐसा व्यक्ति भी धनवान होता है। उसे जीवन में पैसे की कभी कमी नहीं होती।
  6. कहा गया है कि अगर दोनों हथेलियों को मिलाने पर आधार चंद्र बनता है तो ऐसे जातक के पास कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। उसे भाग्य के बल पर अवश्य ही धन प्राप्त होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story