बिज़नेस

जीवन में है धन की समस्या, तो करें यह उपाय, हो जायेंगे मालामाल, जानिए!

FD Interest Rate Hike
x
अगर आपके जीवन में धन सम्बंधी समस्या बनी हुई है तो आज हम कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से अपको काफी लाभ होगा।

अगर आपके जीवन में धन सम्बंधी समस्या बनी हुई है तो आज हम कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से अपको काफी लाभ होगा। इसके लिए आवश्यक है कि पूरे विधि-विधान से इन टोटकों को किया जाय। कहा गया है कि इन टोटकों को करने में जितनी श्रद्धा होगी उतना ही लाभ होता है। टोटकों के सम्बंध में कहा जाता है कि यह कई मामलो में काफी करगर होता है। आज हम 3 खास टोटके बताने जा रहे हैं। इन्हे अचूक कहा जाता है।

शंख का टोटका

शंख वैसे भी पवित्र वस्तु है। पूजा में शंख का उपयोग किया जाता है। वही दक्षिणावर्ती शंख का तो विशेष महत्व बताया गया है। कहा गया है कि पैसे की तंगी दूर करने के लिए गुरूवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर श्री हरि विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। वहीं श्री हरि विष्णु के मंदिर में अगर शंख का दान किया जाय तो धन से जुडी समस्याएं समाप्त हो जाती है।

तीन दिन करें यह टोटका

आज हम एक ऐसा टोटका बताने जा रहे हैं जिसे मंगलवार, शनिवार या फिर रविवार को करना होता है। इसके लिए 7 बादाम और 8 काजल की डिब्बी लें। इसे काले कपडे में लपेट लें। इसके बाद इसे धन रखने के स्थान तिजोरी या लाकर में रखें। धीरे-धीरे समस्या समाप्त होगी।

अचानक धन प्राप्त करने के लिए

कहा गया है कि अगर आप अचानक धन लाभ पाना चाहते हैं ते आपको एक दीपक का टोटका करना होगा। इसे इसके लिए एक दीपक लें। इसमें लाल धागे की बाती तथा गाय का घी डालें। साथ में कुछ केशर डाल दें। इस दीपक को अमावस्या के दिन ईशान कोण में जला दें। ऐसे करने से माता लक्ष्मी की कृपा से आपको अचानक धन प्राप्त होगा।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story