बिज़नेस

दुनिया का सबसे महंगा पेड़, जिसकी कीमत 9.66 करोड़, जानिए!

दुनिया का सबसे महंगा पेड़, जिसकी कीमत 9.66 करोड़, जानिए!
x
Pine Bonsai Tree की कीमत करीब 9.66 करोड़ रूपये है.

Pine Bonsai Tree: पेड़ तो बहुत हैं लेकिन विश्व में एक ऐसा पेड़ मौजूद है जिसकी कीमत सुनकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। इस पेड़ की न तो ज्यादा उंचाई है और न ही यह ऐसे फल देता है। फिर भी इस पौधे की कीमत करीब 9.66 करोड़ रूपये है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इसकी कीमत ज्यादा क्यों है? ऐसे में एक कारण सामने आता है। शायद आपके दिमाक में भी वही बात आ गई हो जिसकी हम चर्चा करने जा रहे हैं। यह पौधा नुमा जापान का पाइन बोन्साई है। आमतौर पर बोन्साई के पौधे काफी महंगे बिकते है।

बोन्साई सम्मेलन में खरीदा गया था

बताया जाता है कि जापान के ताकामात्सु में अंतर्राष्ट्रीय बोनसाई सम्मेलन में 9.66 करोड़ रुपये की कीमत पर इस बोन्साई के पेड़ को खरीदा गया था। आमतौर पर बोन्साई के पौधों की कीमत बाजार में ज्यादा होती है। लेकिन इस पौधे की कीमत ज्यादा होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसकी दूसरी प्रजाति नहीं है।

महंगे दोमों में बिकते हैं बोन्साई के पेड़

देखने में सुन्दर दिखने वाले बान्साई के पौधे बाजर में महंगे दामों में बिकते है। इनका उपयोग केवल घर, दुकान, आफिस आदि जगहों पर रखेन के काम आते हैं। आज के समय में लोग वास्तु के अनुसार भी इन्हे अपने घरों में रखते हैं। बेन्साई के छोटे आकार के यह पुरोने पौधे देखने में काफी सुंदर लगते हैं। आज भारत जैसे देश के बाजार में बोन्साई के पौधें 50 हजार से लेकर 1 लाख से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहे हैं।

ऐसे बढ़ती है बोन्साई पौधों की कीमत

बोन्साई पौधों की कीमत बढ़ने का राज उनकी उम्र होती है। जो बोन्साई का पौधा जितना पुराना होगा उसकी कीमत उतनी ज्यादा होती है। बिल्कुल वाइन शराब की तरह। क्योंकि वाइन शराब जितनी ज्यादा पुरानी होगी उसकी कीमत भी उतनी ज्यादा होती है।

देखरेख करना होता है कठिन

बोन्साई के पेड़ों को तैयार करना काफी चुनौती भरा काम है। इनकी विशेष देखरेख करने की जरूरत होती है। थोडी सी चूक और फिर पौधों का अंत हो जाता है। बडी ही मुश्किल से इन्हे तैयार किया जाता है।

इसे एक प्लोट नुमा गमले में लगाया जाता है। इसकी देखरेख के लिए निरंतर प्रयास करने होते हैं। इनकी जड़ों का विशेष खयाल रखना होता है। पेड़ कितना पुराना है यह उसकी छाल से पता चल जाता है।

जापान में मौजूद है 400 वर्ष पुराना बोन्साई

जानकार बताते हैं कि जापान में एक 400 वर्ष पुराना बोन्साई का पेड़ मौजूद है। बताया जाता है कि यह पौधा हिरोसिमा और नागासाकी में हुए बमबारी में भी बच गया था। आज अगर इसकी कीमत लगाई जाय तो यह 1 मिलियन डालर से भी ज्यादा में बिकेगा।

Next Story