बिज़नेस

1978 में बंद हुए 5000 नोट की कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा, जानिए

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
29 Oct 2021 7:23 PM IST
Updated: 2021-10-29 14:08:04
1978 में बंद हुए 5000 नोट की कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा, जानिए
x

5 hajar rupay 

मोरारजी देसाई ने उस समय चलन में रहे 1000, 5000 और 10000 के नोटो को वैन कर दिया था.

वर्तमान प्रधानमंत्री ने हजार और पांच सौ के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। वही इसके पहले भी भारत में सन 1978 में कई नोटों को बंद किया गया था। उस समय के प्रधानमंत्री थे मोरारजी देसाई। मोरारजी देसाई ने उस समय चलन में रहे 1000, 5000 और 10000 के नोटो को वैन कर दिया था। जिसके बाद लोगों ने नोटा को बैंक में जमा करवा दिया था। लेकिन कई लोगों के पास अभी भी 1978 में बंद किये गये नोट हैं। वैसे तो वह रद्दी कागज के समान हैं लेकिन इन बंद नोटों के कुछ खरीददार इनकी इनकी कीमत को लाखों में पहुचा दिये हैं।

2.4 लाख में बिका 1000 का नोट

जानकारी के अनुसार 1978 के समय वाला 1000 का नोट ऑक्शन हाउस मरूधर आर्ट्स में करीब 2.4 लाख रूपये में बिका है। यह जानकारी ऑक्शन हाउस मरूधर आर्ट्स के राजेंद्र मेरू ने दी हैं। वही राजेन्द्र मेरू का कहना है कि अभी 5000 और 10000 के नोटो की ऑक्शन लीगल नही हुआ हैं। इनकी अगर ऑक्शन करवाया जायेगा तो वह करीब 20 लाख रूपये तक होगी।

होता है प्रायवेट सेल

ऑक्शन हाउस मरूधर आर्ट्स के राजेंद्र मेरू ने जानकारी देते हुए बताया कि 5000 और 10000 के नोटो की आक्सन नहीं होती है। इन नोटों को प्रायवेट सेल किया जाता है। ऐसे में इनकी कीमत करीब 20 लाख तक होती है। वहीं अगर इन 5000 और 10000 के नोटों का आक्सन करवाया जाय तो इनकी कीमत 30 लाख तक जा सकती है।

Next Story