बिज़नेस

जिन लड़कियों के हाँथ में होते है ये 3 निशान वो मचा देगी हंगामा

Aaj Ka Rashifal 8 July
x

Aaj Ka Rashifal 8 July

हस्तरेखा शास्त्र हथेली की आड़ी-तिरछी रेखाएं से जीवन के अनछुए पहलुओं को बताती हैं.

हस्तरेखा। हथेली की आड़ी-तिरछी रेखाएं जीवन में आने वाली अच्छी-बुरी परिस्थितियों के विषय में बहुत कुछ बताती हैं। ऐसा कहना है हस्तरेखा शास्त्र के जानकारो का। उनका कहना है कि लड़कियों की हाथेली के कुछ खास चिह्न शुभ होते हैं और ये जीवन में तरक्की के संकेत देते हैं।

चक्र के निशान

हथेली में चक्र के निशान जिन लड़कियों के होते हैं, वे जीवन में बहुत तरक्की करती है। तो वही उंगलियों के पहले पोर पर चक्र का अगर निशान है तो ऐसी लड़कियां बेहद बुद्धिमान मानी जाती है और लाइफ में खूब प्रसिद्धियां हासिल करतीं हैं। इनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और ये समाज में शान से रहती हैं।

मछली का चिह्न

लड़कियों की हथेली में मछली का चिह्न शुभ माना जाता है। ये बेहद भाग्यशाली होती है। इनके पतियों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। मछली को भगवान विष्णु का चिह्न माना जाता है। ऐसे में अगर जीवन रेखा पर मछली का निशान बनता है तो दिन-रात भाग्य में वृद्धि होती है।

कमल का निशान

लड़कियों की हथेली में कमल का निशान बनना शुभ होता है। उन्हें जीवन में आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसी लड़कियों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है. मां लक्ष्मी की कृपा इन पर सदैव रहती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्य रेखा, जीवन रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत पर कमल निशान बनना शुभ है।

नोट- यहाँ दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधिरित जानकारी हैं। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Next Story