बिज़नेस

Government Scheme 2023: बेटियों की शादी का टेंशन खत्म, मिलेंगे 60 लाख

Sukanya Samriddhi Yojana 2023
x
केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारे अपने स्तर पर लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi: केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारे अपने स्तर पर लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। बेटियों की शादी पिता पर सबसे बड़ा बोझ होता है। लेकिन अब यह बीते दिनों की बातें हो गई। अब बेटियों कि शादी की चिंता केवल पिता को नहीं रहती अब देश की सरकार और राज्य की सरकार भी करती है। केंद्र सरकार सुकन्या समृद्धि योजना चला रखी है। जिसमें छोटी बचत पर बड़ी रकम तैयार हो रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर भी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में सर्वाधिक 8 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। यह खाता केवल बेटियों के नाम पर ही किसी बैंक या फिर डाकघर में खोला जा सकता है। दो बेटियों के नाम पर खाता खोलने की व्यवस्था की गई है। अगर एक बेटी है और दूसरी बार जुडवा बेटियां पैदा हो जाती हैं तो समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त होगा।

कैसे मिलेंगे 60 लाख

सुकन्या समृद्धि योजना बच्चे के जन्म के बाद छोटी बचत योजना है। इसमें वर्तमान समय में 8 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। लड़की के 21 साल के होने पर 69 लाख रुपए मिलेंगे। इसके लिए हर वर्ष 1.5 लाख रुपए का निवेश करना पड़ेगा। इस योजना के तहत लड़की के माता-पिता को आयकर की धारा 80सी के तहत छूट दी जाती है।

यह दस्तावेज आवश्यक

योजना से जुड़ने के लिए बेटी की माता-पिता को अपने कुछ दस्तावेज देने पड़ेंगे। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के लिए बिटिया के माता पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट देना होता है। साथ में बेटी का एसएसवाई खाता खुलवाना होगा।

जानकारी के अनुसार वैसे तो सुकन्या समृद्धि योजना में केवल दो बेटियों के नाम पर ही खाता खोला जा सकता है लेकिन जुड़वा होने की स्थिति में 3 बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जा सकता है। तीनों ही बेटियों के नाम पर जमा होने वाले पैसे मे टैक्स छूट दी जाती है।

Next Story