
Tax Savings Tips: इस सरकारी योजना में इन्वेस्ट किया तो 2 लाख रुपए की टैक्स छूट मिल जाएगी

Tax Savings Tips: वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने वाला है, ऐसे में जिन लोगों ने अबतक टैक्स सेविंग के लिए कोई योजना नहीं बनाई है उनके पास ये काम करने के लिए कम समय बचा है. क्योंकी ये समय सीमा बीतने के बाद Tax Saving का दूसरा मौका नहीं मिलने वाला है. भले ही आपने अबतक कोई योजना नहीं बनाई है मगर चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे इन्वेस्ट करके आप 2 लाख रुपए तक टैक्स डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं.
अगर आप 2 लाख रुपए की टैक्स छूट पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक सरकारी योजना में निवेश करना होगा। इस योजना का नाम नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS है.
NPS में निवेश कैसे करें
How To Invest In NPS: National Pension Systm यानी NPS एक सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली पेंशन योजना है. इसमें इन्वेस्टर टियर 1 और टियर 2, दो प्रकार के अकाउंट ओपन कर सकते हैं. इस योजना में जमा होने वाली रकम सरकारी बॉन्ड, इक्विटी मार्केट और डेट में निवेश किया जाता है। टियर 1 एक पेंशन अकाउंट होता है और टियर 2 इंवेस्टमेंट अकाउंट होता है।
NPS के फायदे
इस योजना में इन्वेस्ट करने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि रिटायरमेंट के साथ टैक्स की बचत करना है। कॉर्पोरेट क्षेत्र के लोगों के अतिरिक्त बेनिफिट दिया जाता है। NPS एक वित्त वर्ष में दो लाख रुपये का योगदान टैक्स फ्री होता है. यानी 1.50 लाख रुपये की छूट इनकम टैक्स (Income Tax) की धारा 80C के तहत दी जाती है। इसके अलावा NPS के टियर 1 खाते में योगदान देने पर 50,000 रुपये की अतिरिक्त छूट 80CCD (1B) के तहत दी जाती है।
NPS खाता 18 से 65 वर्ष का कोई भी व्यक्ति खोल सकता है. इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी भी सरकारी बैंक में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.




