बिज़नेस

तंत्र-मंत्र, काला जादू सब को खत्म कर देगा ये पीपल, इसके चमत्कार के बारे में जान उड़ जाएंगे होश

तंत्र-मंत्र, काला जादू सब को खत्म कर देगा ये पीपल, इसके चमत्कार के बारे में जान उड़ जाएंगे होश
x
कई बार लोग अपने ही लोगों की तरक्की से जलने लगते हैं।

कई बार लोग अपने ही लोगों की तरक्की से जलने लगते हैं। उनकी यह जलन सिर्फ इसलिए होती है कि वह तरक्की क्यों कर रहा है। उसे परेशान और तबाह करने के लिए कई बार ऐसे लोग तंत्र-मंत्र, काला जादू करते हैं। लेकिन हमारे वैदिक और तांत्रिक विधान में कई ऐसे उपाय जो पारस पीपल के माध्यम से दूर किए जा सकते हैं। वहीं अन्य कई पेड़ पौधों का उपयोग रक्षा करने के लिए मौजूद है।

जंगली पौधा है पारस पीपल

कहा गया है कि अगर आप किसी भी तरह से टोने टोटके या काला जादू संकट से घिरे हुए हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए पारस पीपल बहुत ही उपयोगी है। यह एक जंगली पौधा होता है। जो पीपल के पौधे से बिल्कुल भिन्न होता है। लेकिन इसमें कई ऐसी शक्तियां हैं जिन को जागृत कर उपयोग में लाया जाए तो काला जादू जैसे घातक प्रहार से बचा जा सकता है।

बीमारी से छुटकारा पाने

घर का अगर कोई व्यक्ति काफी समय से बीमार है तो उसे पारस पीपल के पत्ते में ओम हं हनुमतै नमः लिखवाए। इसके पश्चात पत्तों को बीमार व्यक्ति हाथ में लेकर भगवान से बीमारी से मुक्ति पाने की प्रार्थना करें। इसके बाद बीमार व्यक्ति के हाथ से उन पत्तों को पानी में प्रवाहित करवा दें। ऐसा करने से अवश्य ही लाभ होगा।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने

अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं तो आप पारस पीपल का एक सरल सा उपाय करें। इसके लिए 108 पत्ते पारस पीपल के घर लेकर आएं। इन पत्तों में भगवान विष्णु का कोई भी मंत्र लिखें। इसके पश्चात इन सभी पत्तों को लेकर आर्थिक संकट से मुक्ति पाने भगवान से प्रार्थना करें। इसके पश्चात इन पत्तों को जल में प्रवाहित कर दें। अवश्य ही आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story