बिज़नेस

बस से करें 'Delhi to London' भ्रमण

बस से करें Delhi to London भ्रमण
x
यदि आप लम्बे टूर का प्रोग्राम बना रहे है तो आप आसानी से Delhi to London भ्रमण कर सकते है वो भी बस से.

तीर्थ दर्शन के बारे में तो आपने बहुत सुना हेगा। लेकिन आज हम आपको बातने जा रहे हैं विश्व दर्शन के सम्बंध में। यह कोई कोरी कल्पना नहीं है और न ही यह कोई फिल्म का स्लोगन है। इसमें उतनी ही हकीकत है जितनी सरकार द्वारा संचालित की जा रही तीर्थ दर्शन के लिए ट्रेन और बस चलाई जा रही है। वैसे ही एक कम्पनी द्वारा दिल्ली टू लंदन का सफर बस (Delhi to London) से करवाने की दिशा में प्रयासरत है। बहुत जल्दी यह सुविधा शुरू हो जायेगी। यह व्यवस्था पूर्व में भी की गई थी। लेकिन कतिपय कारणों की वजह से बंद हो गई थी। जिसे एक बार पुनः शुरू किया जा रहा है।

कई देशों का होगा भ्रमण

विश्व भ्रमण के लिए चलने वाली बस में आप बैठकर दिल्ली टू लंदन का सफर कर विश्व के कई देशों का भ्रमण कर सकते हैं। है न यह बढ़िया योजना। यह बस दिल्ली से कोलकाता होते हुए म्यांमार पहुंचेगी। इसके बाद थाइलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस के बाद लंदन पहुंचेगी।

इतने पैसे होगें खर्च

इस भ्रमण कार्यक्रम को जानने के बाद आपको लगता हेगा कि इसके लिए कितने का बजट चाहिए हेगा। अगर यह सवाल आपके मन में उठ रहा है तो इसका भी जवाब है। 70 दिनों के इस सफर में 20 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी। जिसके लिए 20 हजार डालर यानी कि करीब 15 लाख रूपये का खर्च इस टूर में आयेगा।

लेकिन यह भी बताया गया है कि इस रकम को खर्च करने के बाद सफर के लिए हर जरूरी व्यवस्था भ्रमण करवाने वाली कंपनी को करवानी होगी। जिसमें टिकट, वीजा और अलग-अलग देश में ठहरने की सुविधा शामिल है।

1957 में भी शुरू हो चुकी है यह सेवा

जानकारी के अनुसार करीब 65 वर्ष पूर्व इस तरह की बस सेवा 1957 में शुरू की गई थी। तब दिल्ली से लंदन कोलकाता होते हुए बस संचालित की जा रही थी। इसके बाद एक ब्रिटिश की डबल डेकर बस सिडनी-भारत-लेदन के बीच शुरू की गई थी। लेकिन यह बस सेवा भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए बंद कर दिया गया था।

Next Story