बिज़नेस

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate: सुकन्या समृद्धि योजना में कितना मिलता ब्याज दर, कैसे करें स्कीम में अप्लाई?

Sukanya Samriddhi Yojana
x
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate: आइये जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना से जुडी हर जानकारियां।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate: सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में ब्याज के साथ कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के दौरान इस योजना की शुरूआत की थी। मौजूदा तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के लिए योजना में 7.6 फ़ीसदी का ब्याज दर (Interest Rate) मिल रहा है। यह योजना केवल बालिका के लिए है और दो लड़कियां के लिए या जुड़वा लड़कियों के मामले में तीन के लिए खोली जा सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) से जुड़ी जानकारी के बारे में बताएंगे।

Sukanya Samriddhi Yojana: प्रमुख शर्तें

सुकन्या समृद्धि योजना में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपए और अधिकतम जमा 1.5 लाख रुपए है। इस योजना में बालिका का खाता 10 वर्ष की आयु होने पर खोला जाता है। इस योजना में बालिका के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है।इस योजना का लाभ लेने के लिए अधिकतम बैंकों और डाकघरों में खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध है।

खाताधारक की उच्च शिक्षा के लिए निकासी की अनुमति भी है, खाते को भारत में कहीं भी एक डाकघर या बैंक से दूसरे बैंक या डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है। खोले जाने के बाद 21 वर्ष की अवधि बीतने के बाद यह मैच्योर होती है। जमा आईटी अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कटौती योग्य है। आईटी एक्ट की धारा 10 खातों में अर्जित ब्याज को आयकर से मुक्त रखती है। खाता खोलने के दिन से अधिकतम 15 वर्षों के लिए जमा किया जा सकता है। यदि खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या असाधारण मानवीय कारणों से अकाउंट को शीघ्र ही बंद करा‌ सकते है।

Sukanya Samriddhi Yojana: आवश्यक दस्तावेज़

सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाने के लिए, लाभार्थी का जन्म प्रमाण पत्र एवं माता-पिता का पता और आईडी प्रमाण के साथ, खाता खोलने का फार्म भरना पड़ता है। और फाॅर्म भर कर पास के SBI शाखा में जमा कराएं। खाता खोलने के लिए आपको शुरूआत में केवल 250 रुपए की राशि जमा करानी होती है। वर्तमान में इस योजना के लिए कोई ऑनलाइन खाता खोलने का सिस्टम नहीं है।

Next Story