बिज़नेस

Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023: सुकन्या खाते की ब्याज दर बदली, देखें नया अपडेट

Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023: सुकन्या खाते की ब्याज दर बदली, देखें नया अपडेट
x
Sukanya Samriddhi Account Latest Update: बेटियों के नाम पर खोला जाने वाला सुकन्या समृद्धि योजना यह खाता सर्वाधिक ब्याज देने वाली योजना है। ज्यादा ब्याज लेना है तो इससे बढ़िया कोई भी योजना नहीं है।

Sukanya Samriddhi Account 2023: बेटियों के नाम पर खोला जाने वाला यह खाता सर्वाधिक ब्याज देने वाली योजना है। योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। छोटी बचत के साथ ही ज्यादा ब्याज लेना है तो इससे बढ़िया कोई भी योजना नहीं है। यह योजना बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सरकार संचालित करवा रही है। जानकारी के अनुसार सितंबर तिमाही में केंद्र सरकार सुकन्या समृद्धि जैसी बचत योजना की ब्याज दर में बदलाव करने जा रही है।

हर तिमाही करती है समीक्षा

ज्ञात हो कि सरकार हर तिमाही इस योजना के हितों की समीक्षा करते हुए इसके ब्याज दर निर्धारित करती है। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से आपको पैसे जमा करने पर 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज प्राप्त होता है।

कैसे खोलें खाता

अब सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलना भी बहुत आसान है। आप चाहे तो घर बैठे ही सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोल सकते हैं। बताया गया है कि आप अपने घर की बिटिया के नाम पर यह खाता खोल सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज उनमें से मात्र जन्म प्रमाण पत्र चाहिए होता है। साथ मे बच्ची के माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र लगाया जाता है।

कितने में खुलता है खाता

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कम से कम ढाई सौ रुपए महीने पर खोला जा सकता है इसमें अधिकतम निवेश करने की सीमा 1.5 लाख रुपए है। यह खाता खोलने के पश्चात 15 वर्ष तक इस में राशि जमा करनी होती है।

वही बताया गया है कि अगर सुकन्या समृद्धि योजना लेने के पश्चात उसकी किस्त बराबर समय पर नहीं जमा की गई तो पिछली किस्त भुगतान के लिए 50 का अतिरिक्त जुर्माना चार्ज देना होता है।

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए बच्चे की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। योजना की परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है। परिपक्वता अवधि के बाद पैसा निकाला जा सकता है। वहीं बताया गया है कि बालिका के 18 वर्ष पूरे हो जाने के बाद इस रकम को निकाला जा सकता है लेकिन वह भी मात्र 50 प्रतिशत तक। 21 वर्ष के पूरा होने पर बच्ची को पूरी रकम दे दी जाती है।

Next Story