बिज़नेस

Stock Market News Today: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज, हेल्थकेयर और फार्मा छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट

Aaryan Puneet Dwivedi
2 Aug 2024 11:17 AM IST
Stock Market News Today: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज, हेल्थकेयर और फार्मा छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट
x
आज 2 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर में नुकसान।

Stock Market News Today 2 August 2024: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 2 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जो 24,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट आई है और केवल 3 में तेजी देखी जा रही है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट और 7 में तेजी है। फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर NSE के सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

जोमैटो के शेयर में 17% से ज्यादा की तेजी

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर में आज 17% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। अप्रैल-जून तिमाही में जोमैटो का मुनाफा सालाना आधार पर 126.5 गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपए था। इसी का असर आज कंपनी के शेयर में देखा जा रहा है। जोमैटो ने 1 अगस्त को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का IPO ओपन

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन हो गया है। निवेशक 6 अगस्त तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस लिस्टिंग के साथ यह पहली लिस्टेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 4.89% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.92% की गिरावट है। चीन के शंघाई कंपोजिट में भी 0.47% की गिरावट दर्ज की गई है।

सीगल इंडिया लिमिटेड के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस IPO में 5 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 8 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 1 अगस्त को ₹2,089.28 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹337.03 करोड़ के शेयर बेचे।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

1 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.21% गिरकर 40,347 पर बंद हुआ। NASDAQ 2.30% की गिरावट के साथ 17,194 पर बंद हुआ। S&P500 में 1.37% की गिरावट रही।

शेयर बाजार का ऑल टाइम हाई

1 अगस्त को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,129 और निफ्टी ने 25,078 का स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 126 अंक की बढ़त के साथ 81,867 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 59 अंक की तेजी रही, जो 25,010 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी और 15 में ही गिरावट दर्ज की गई थी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story