बिज़नेस

Stevia Farming: स्टीविया की खेती करेगी किसानों को मालामाल, 1 एकड़ में 6 लाख की आमदनी

Stevia Farming: स्टीविया की खेती करेगी किसानों को मालामाल, 1 एकड़ में 6 लाख की आमदनी
x
Stevia Farming: स्टीविया की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। जानिए इसके बारे में।

आम पौधों की तरह दिखने वाला स्टीविया (Stevia) औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शुगर रोगियों के लिए यह पौधा अत्यधिक लाभदायक होता है। इसकी खेती कर किसान प्रति एकड़ में करीब 6 लाख रुपए कमा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि देश के कई प्रांतों का मौसम स्टीविया (Stevia) की खेती के लिए उपयुक्त है। आज हम स्टीविया की खेती (Stevia Farming) के बारे में खास चर्चा कर पूरी जानकारी अपने इस खबर के माध्यम से दे रहे हैं।

छोटे किसानों के लिए फायदेमंद

स्टीविया की खेती (Stevia Farming) के लिए किसानों को ज्यादा भूमि की आवश्यकता नहीं होती है। वही इस फसल से जितना मुनाफा हो रहा है लागत उसके अनुपात में कम है। 1 एकड़ का किसान मात्र लाख रुपए खर्च कर करीब 6 लाख कामा सकता है।

स्टीविया (Stevia Plant) की विशेषता

स्टीविया (Stevia) एक तरह का औषधीय पौधा (Medicinal Plant) है। इसकी खेती बहुत ही सरल तरीके से की जा सकती है। स्टीविया के पौधे (Stevia Plant) की ऊंचाई 60 से 70 सेंटीमीटर तक होती है। यह शक्कर से 25 से 30 गुना ज्यादा मीठा होता है।

कैसे करें स्टीविया की खेती (Stevia Farming)

स्टीविया की खेती (Stevia Farming) के लिए भारत के अनेक प्रांतों भूमि उपयुक्त मानी गई है। वहीं अगर मौसम की बात करें जहां पारा 0 डिग्री से नीचे जाता है वहां स्टीविया की खेती नहीं होती। इसके अलावा जहां पर दोमट मिट्टी हो वहां पर खेती की जानी चाहिए। स्टीविया के लिए सर्वाधिक उपयुक्त जमीन खेती वाली मानी गई है।

देश में कहां-कहां हो रही खेती (Stevia Farming In India)

जानकारी के अनुसार स्टेविया की खेती (Stevia Farming) देश के कई राज्यों के किसान कर रहे हैं। इसमें सर्वाधिक इंदौर, रायपुर, पुणे और बैंगलोर शामिल है। इसके अलावा विदेशों में जापान, कोरिया, ताइवान और अमेरिका में हो रही है।

क्या है औषधीय गुण (Stevia Benefits)

जानकारों की माने स्टीविया (Stevia) का उपयोग करने से डायबिटीज रोगी के शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। वर्तमान समय में देश में डायबिटीज रोगियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि कम उम्र के लोग भी डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में स्टीविया की खेती मददगार सिद्ध होगी।

Next Story