बिज़नेस

Amazon के साथ बिज़नेस कैसे शुरू करें? पूरी प्रोसेस जान लीजिए, और दबा के पैसा पीटिये

Amazon के साथ बिज़नेस कैसे शुरू करें?  पूरी प्रोसेस जान लीजिए, और दबा के पैसा पीटिये
x
Start Business With Amazon: अगर आपकी नौकरी छूट गई है और बिज़नेस करना है लेकिन पैसा नहीं है तो भी आप अमेज़न के साथ बिज़नेस कर सकते है और हर महीने 50 हज़ार से ज़्यादा कमाई कर सकते हैं

Start Business With Amazon: Amazon आपको अपने साथ बिज़नेस करने का अच्छा मौका दे रहा है, अगर आपके पास बिज़नेस करने के लिए ज़्यादा पैसे नहीं है फिर भी कोई दिक्कत वाली बात नहीं है. अमेज़न के साथ कम लागत में आप अच्छा बिज़नेस कर सकते है और हर महीने 50 हाज़र से ज़्यादा पैसा कमा सकते हैं।

महामारी के समय कई लोगों की नौकरी छूट गई जिसके बाद अमेज़न ने लोगों को अपना बिज़नेस बढ़ाने में पार्टनर बनाना शुरू कर दिया, अगर आप को भी Business with Amazon करना है तो आप को हम यहां पूरी प्रोसेस बता देते हैं.

अमेज़न के साथ कैसे बिज़नेस करें (Amazon ke sath kaise Business kare)

Amazon ने लोगों को अपने बिज़नेस से जोड़ने के लिए I Have Space नाम से एक स्कीम चालू की है, जिसमे आपको फ्री में रेजिस्ट्रेशन करने का मौका मिलता है। आपको अमेज़न के I Have Space प्रोग्रम में रजिस्टर करना होगा। ये लिंक आपको गूगल में मिल जाएगी। इसके बारे जो-जो जानकारी मांगे आप दे दीजिये।

खुद फोन लगाएगा अमेज़न

जब आप रजिस्ट्रेशन कर देंगे तो अमेज़न के एक कंसल्टेंट आपको कुछ दिन बाद खुद फोन लगाएंगे। ये कॉल सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए होगी। इसके बाद फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए भी आपके घर एक अमेज़न का रेप्रेज़ेंटेटिव आएगा। जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

करना क्या होगा

दरअसल अमेज़न को अपने प्रोडक्ट्स के डिलेवर करने के लिए स्पेस चाहिए, इस स्कीम से जुड कर आप अमेज़न के डिस्ट्रीब्यूटर बन जाएंगे। आपका जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा वैसे ही आपके पते में पार्सल आने शुरू हो जाएंगे। और आपको निर्धारित पते और समय में उन पार्सल को डिलेवर करना होगा। इसके लिए आप खुद भी ये काम कर सकते हैं या किसी लड़के को काम पर रख सकते हैं।

कमाई कैसे होगी

जैसे ही आप कोई पार्सल की सक्सेसफुल डिलेवरी कर देंगे आपको अमेज़न उसके बदले कमीशन देगा। हर महीने के अंत में आपको सभी डिलेवर पार्सल का पेमेंट हो जाएगा। जितने ज़्यादा पार्सल आप डिलेवर करेंगे उतनी ज़्यदा कमाई होगी।


Next Story